पूर्णिया में युवक और उनके परिवार वालो ने जब शादी करने से इंकार किया तो प्रेमिका के परिवार वालो ने युवक को बहला फुसलाकर बुलाया और जबरन जहर खिला दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से बिमार हो गया। परिजनो ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक जहर पूरे शरीर में फैल गया और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार को रौटा थाना क्षेत्र के वार्ड 4 की है।

मृतक की पहचान रौटा थाना क्षेत्र के वार्ड 4 के रहने वाले मोहम्मद इस्राइल का बेटा मोहम्मद मुनाजीर आलम ( 22 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गई। वहीं मृतक के परिजनो ने लडकी और उनके परिवार वालो के खिलाफ रौटा थाना में मामला दर्ज करा दिया है।

मृतक के पिता मोहम्मद इस्राइल ने बताया कि अमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत रानी सोरहिया गांव के रहने वाली रिंकी खातुन नाम की लडकी रौटा स्थित अपने बहनोई के पास अक्सर आती थी। उनका बेटा मोहम्मद मुनाजीर आलम और रिंकी के बीच 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी भी करना चाहते थे। लेकिन बाद में पता चला कि लडकी का किसी और भी लडका के साथ अफेयर चल रहा है। उसके बाद शादी से इंकार कर दिया। शादी से इंकार करते ही लडकी वाले भडक गए और तरह तरह से धमकी देने लगे। 

पीडित ने बताया कि बुधवार को लडकी और उनके परिवार वालो ने मुनाजीर को बहला-फुसलाकर बुला लिया और जबरन जहर खिला दिया। जहर खाते ही उसकी तबियत बिगडने लगी। उसे रौटा अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन तब तक जहर पूरे शरीर में फैल चुका था और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनो ने लडकी और उनके परिवार वालो पर जबरन जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद लडकी और उनके परिवार वाले गांव छोड़कर भाग गए है। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपियो की तलाश कर रहीं हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *