बिहार सरकार के अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम ने गुरुवार को सहरसा सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की। उन्होंने मिडिया से बात करते हुए बताया कि राज्य सरकार ने वृद्धा पेंशन को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया है, जिससे लगभग 1.11 करोड़ परिवारों को लाभ मिलेगा।

मंत्री जनक राम ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार महिलाओं, दलितों, पिछड़ों और अति पिछड़ों को सशक्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों और पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन सरकारों ने एकल पदों पर महिलाओं और वंचित वर्गों को आरक्षण देने से इनकार कर दिया था।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुरु रविदास के सपनों को साकार किया जा रहा है। सहरसा में आयोजित रविदास जयंती सम्मान समारोह का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारें सामाजिक न्याय के पथ पर अग्रसर हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने विश्वास जताया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार फिर से बनेगी।
इस प्रेस वार्ता में बीजेपी जिला अध्यक्ष साजन शर्मा सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260
[…] अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने… […]