भागलपुर। कनकैथी स्थित नगर निगम के डंपिंग ग्राउंड में विरासती कूड़ा (जमा कूड़ा) के निस्तारण के लिए संयंत्र लगाए जाएंगे। इसके लिए वहां प्लेटफॉर्म बनना शुरू हो गया है।
बताया जा रहा है कि जनवरी के अंत तक मशीनें लगा दी जाएंगी। इसके बाद यहां लगभग छह महीने तक काम चलेगा।
वहां जितना कूड़ा जमा है, उसकी प्रोसेसिंग की जाएगी। उससे शीशा, प्लास्टिक, थर्मोकॉल, मिट्टी सहित अन्य तत्वों को अलग किया जाएगा और उसे नष्ट करने के लिए अलग-अलग जगहों पर भेजा जाएगा।
एनजीटी की ओर से यह गाइडलाइन आई है कि विरासती कूड़े के पहाड़ को खत्म किया जाय और इससे उपयोगी चीजें तैयार की जाय