कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने बताया कि कृषि विभाग में नौ हजार पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई है। निकट समय में इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। किशनगंज के डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय से कुपोषण उन्मूलन महाभियान का शुभारंभ करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं। यह अभियान राज्य के 22 जिलों के 28 गांवों में बिहार कृषि विश्वविद्यालय की ओर से चलाया जाएगा।
कृषि मंत्री ने खाद्य सुरक्षा के साथ पोषण सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। मोटे अनाज की खेती पर जोर देते हुए कहा कि पोषक तत्वों से भरपूर सभी प्रकार की फसलों को पैदा करने के लिए संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि जिले में चाय की खेती को बढ़ावा देने के लिए रिसर्च सेंटर स्थापित किया जाएगा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के कुलपति डॉ. डीआर सिंह ने कहा कि कुपोषण की समस्या के निदान का यह पहला चरण है।
बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.रामेश्वर सिंह ने कहा कि कुपोषण को दूर करने के लिए मांस, मछली एवं अंडा उत्पादन की घरेलू एवं कम लागत वाली तकनीकों का व्यवहार किया जा सकता है। इस अवसर पर कृषि निदेशक आलोक रंजन घोष, उद्यान
निदेशक अभिषेक कुमार, बीएयू के डॉ. आरके सोहाने मौजूद रहे। किशनगंज में चाय का रकबा बढ़ रहा है। व्यवसायी बढ़ रहे हैं। यह अनानास का गेटवे है। मखाना का क्षेत्र पूर्णिया इलाके में बढ़ रहा है। ड्रैगन फ्रूट किसान लगा रहे हैं। ऐसे किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने अधिकारियों के साथ वहां कैंप किया। गुरुवार को किसानों और उद्यमियों के साथ परिचर्चा की।
उन्होंने निर्देश दिया कि कृषि योजनाओं का लाभ इन किसानों को भी मिले। इन्हें कृषि यंत्र प्राथमिकता के तौर पर उपलब्ध कराए जाएं। कृषि मंत्री ने अररिया, पूर्णिया, कटिहार एवं किशनगंज से आये किसानों के साथ संवाद किया। उनकी समस्याएं सुनी।
हाइड्रोपोनिक्स तकनीक क्या है
पशुओं को सालों भर हरा चारा उपलब्ध कराने के लिए हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से चारा का उत्पादित करने पर जोर दिया जा रहा है। इस तकनीक में खेती करने के लिए मिट्टी की जरूरत नहीं होती। इससे बिना मिट्टी का इस्तेमाल किए आधुनिक तरीके से खेती की जाती है, वो भी केवल पानी या पानी के साथ बालू और कंकड़ में की जाती है। इस तकनीक से खेती करने में जलवायु को नियंत्रण करने की जरूरत नहीं होती है।
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260