भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। अंतराष्ट्रीय कुश्ती महासंघ ने कड़ा एक्शन लेते हुए भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता को रद्द कर दिया है। संघ का चुनाव समय पर नहीं करवाए जाने को लेकर अंतराष्ट्रीय कुश्ती महासंघ ने यह कदम उठाया है।

दरअसल, भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव 12 अगस्त को होने वाले थे लेकिन पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने वोटिंग से ठीक एक दिन पहले चुनाव पर रोक लगा दी थी। इससे पहले वर्ल्ड रेसलिंग ने भारतीय कुश्ती संघ को 45 दिनों के भीतर चुनाव संपन्न कराने का निर्देश दिया था। काफी समय बीत जाने के बावजूद भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव नहीं हो सके। ऐसे में वर्ल्ड रेसलिंग ने कड़ा एक्शन लेते हुए भारतीय कुश्ती को सस्पेंड कर दिया है। वर्ल्ड रेसलिंग के इस फैसले से देश के पहलवानों को बड़ा झटका लगा है।

बता दें कि भारतीय कुश्ती संघ में पिछले कुछ महीनों से विवादों से घिरा हुआ है। विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया समेत कई पहलवानों ने तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसको लेकर देश की सियासत खूब गरमाई थी। पहलवानों ने काफी समय तक दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया था। जिसके बाद खेल मंत्रालय ने फेडरेशन के पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया था। जिसके बाद एडहॉक कमेटी फेडरेशन का काम संभाल रही थी।

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।

हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *