जेएनयू में ब्राह्मणो पर अभद्र टिप्पणी को लेकर परशुराम सेवा संस्थान की बैठक, असामाजिक तत्व पर करवाई कड़े अन्यथा होगा उग्र आंदोलन

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, परशुराम सेवा संस्थान की बैठक दरभंगा राज परिसर स्थित श्री राम मंदिर में हुआ। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश महासचिव शशिचद्र झा और संचालन ईo प्रसुन्न चौधरी ने किया। राष्ट्रीय संयोजक सह प्रदेश अध्यक्ष ईo आशुतोष कुमार झा ने जेएनयू में ब्राह्मणो पर अभद्र टिप्पणी की कड़ी भर्त्सना की ओर केंद्र सरकार से माँग की ऐसे सामाजिक सौहाद्र तोड़ने वाले असामाजिक तत्व पर करवाई कड़े अन्यथा उग्र आंदोलन किया जायेगा।

वही दरभंगा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार झा ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर जिला कार्यकारिणी समिति गठन कर लिया जायेगा। झंझारपुर जिला अध्यक्ष रोशन कुमार झा ने आगामी 25 दिसंबर को झंझारपुर होटल ब्लू हैवन में महामना मालवीय व अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर ब्राह्मण स्वाभिमान सम्मेलन में सभी ब्राह्मणो को सादर आमंत्रित किया गया है।

मुज़फ्फरपुर जिला अध्यक्ष परशुराम झा ने संगठन की इस समय अनिवार्य आवश्यकता बताते हुए कहा कि पूरे बिहार में यह महासभा दशकों से कार्यरत है और अब संयुक्त सम्मेलनों का दौर प्रारंभ किया जा रहा है । दरभंगा प्रमण्डल संयोजक देवानंद मिश्र सुमन और आचार्य मुनीन्द्र मिश्र ने ब्राह्मण संस्कार संस्कृति पर बल दिया।

जिला संयोजक कृष्ण कांत चौधरी , जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, प्रोफेसर प्रेम कांत झा , प्रकाश कुमार चौधरी, मदन झा, श्रीमती मीना झा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तर बिहार ललित कुमार झा, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष ईo आलोक कुमार झा, अभिषेक झा, पंडित शुभाष कुमार झा, विवेकानन्द ठाकुर, संतोष कुमार झा, डी एन चौधरी, ने अपने विचार रखे।। धन्यवाद ज्ञापन संयोजक मनोज कुमार झा मुन्ना ने दिया ।।

By Indradev Kumar

Patrakar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *