apnabiharjharkhand

बोकारो में NH-23 पर बड़ा सड़क हादसा, ट्रक से टकराई बोलेरो — चालक घायल


बोकारो के NH-23 पर आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। घटना ITI मोड़ के पास की बताई जा रही है, जहां एक बोलेरो वाहन आगे चल रहे 10 चक्का ट्रक से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन NH-23 पर ITI मोड़ की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान सामने चल रहे 10 चक्का ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि वाहन में लगा एयरबैग खुल जाने के कारण चालक की जान बच गई। चालक को हल्की चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस की मदद से घायल चालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि NH-23 पर अक्सर तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग के कारण सड़क हादसे होते रहते हैं। इसके बावजूद वाहन चालक लापरवाही बरतते हैं, जिसके कारण दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने का काम जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *