बिहार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राज्य के राजनीतिक हालात व संगठनात्मक तैयारियों को लेकर मंथन किया।
नई दिल्ली में बुधवार को लगभग साढ़े पांच घंटे चली इस बैठक में प्रदेश भाजपा का कोर ग्रुप भी शामिल रहा। पार्टी राज्य में अपने गठबंधन को और मजबूत करेगी।
साथ ही सामाजिक व राजनीतिक समीकरणों को मजबूत करने के लिए छोटे दलों व सामाजिक ताकतों को अपने साथ लाएगी।
बैठक के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में महासंपर्क अभियान चल रहा है। हम जनता के बीच जाकर 2014 के पहले के भारत व 2014 के बाद के भारत के बारे में बता रहे हैं। इस अभियान के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 24 जून को बिहार आएंगे और झंझारपुर में रैली करेंगे।
29 जून को गृह मंत्री अमित शाह मुंगेर आएंगे और लखीसराय में उनकी रैली होगी। सूत्रों के अनुसार बैठक में संगठन से जुड़े मुद्दों, लोकसभा चुनाव की तैयारी, भावी गठबंधन, जीतनराम मांझी व अन्य नेताओं को साथ लाने, विपक्षी दलों की 23 जून की बैठक आदि पर चर्चा की गई है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सरकारी आवास पर हुई बैठक में बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े समेत तमाम बड़े नेता शामिल हुए।
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260