मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार म्यूजियम बिनाले के दूसरे संस्करण और जी-20 देशों की प्रदर्शनी टुगेदर वी आर्ट का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने बिहार म्यूजियम से जुड़ी कई रोचक बातें साझा कीं। उन्होंने कहा कि पटना म्यूजियम में दीर्घाओं की कमी के कारण ही बिहार म्यूजियम के निर्माण की योजना बनी।

पटना म्यूजियम में भ्रमण के दौरान उन्होंने देखा कि इसका भवन छोटा है और बड़ी संख्या में उपलब्ध प्रदर्शों व मूर्तियों को आधुनिक तरीके से नहीं रखा गया है।

कौन सी चीज किस समय की है, उसका क्या महत्व है, यह भी नहीं लिखा गया था।

उसी समय मैंने निर्णय लिया कि पटना में अंतरराष्ट्रीय मानक का म्यूजियम बनाया जाए, ताकि बिहार की प्राचीन धरोहरों को सुरक्षित रख सकें और बिहार के गौरवपूर्ण इतिहास से नयी पीढ़ी को अवगत करा सकें।

पुरानी चीजों को सहेजना जरूरी है। साथ ही नई तकनीक पर निर्भरता ठीक नहीं है।

सीएम ने कहा कि बिहार म्यूजियम का उद्देश्य ही बिहार की प्राचीन धरोहरों को सुरक्षित रखना और इसके गौरव पूर्ण इतिहास से नई पीढ़ी को अवगत कराना है।

हमारी एकजुटता से एनडीए परेशान

मुख्यमंत्री ने कहा है कि हम एक हो रहे हैं तो कुछ लोगों को परेशानी हो रही है। विपक्ष की एकजुटता ने एनडीए को परेशान कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राहुल गांधी की सदस्यता फिर से बहाल हो गयी है। यह बहुत खुशी की बात है।

तीन वर्षों में आपस में जुड़ेंगे दोनों म्यूजियम

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार संग्रहालय और पटना म्यूजियम को एक भूमिगत मार्ग से जोड़ने की योजना पर काम शुरू हो गया है।

तीन वर्षों में आपस में जुड़ जाएंगे। इस पर 350 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

हालांकि इस कार्य के लिए पैसे की कमी नहीं होने दी जाएगी। 400-500 करोड़ की राशि भी खर्च होगी, तो हम ऐसा करेंगे।

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।

हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *