सहरसा में अभी अभी हड़कंप मच गया जब सदर थाना क्षेत्र के मीरा टॉकिज हॉल के पास अचानक कई राउंड गोली चलने की घटना सामने आई। इस गोलीबारी में छोटू मिश्रा नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

 

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग दहशत में आ गए। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

 

सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार और सदर थाना अध्यक्ष सुवोध कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है और मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है।

 

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोलीबारी किस कारण से हुई। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुटी हुई है।

 

खबर अपडेट किया जा रहा है…

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *