बच्चों में हो चहुमुखी विकास तभी होगा देश का चहुमुखी विकास -अजय कुमार रुंगटा

नवगछिया के बाल भारती विद्यालय परिसर में 5 दिवसीय समर कैंप का भव्य आयोजन किया गया जिसमें 225 बच्चों ने हिस्सा लिया कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने राइफल चलाना फायर फ्री कुकिंग करना जुंबा और एरोबिक डांस सीखा, ट्रैक सिंगिंग में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी साथ ही रंगीन कागज से कई तरह के क्राफ्ट वर्क को बनाना भी सीखा वही नियमित योगा एवं कई तरह के खेल मे भी बच्चों ने खूब मस्ती की,

समर कैंप का मुख्य आकर्षण मॉडलिंग थे फैशन शो के तहत मॉडलिंग की भी जानकारी बच्चों ने ली 5 दिनों के इस कार्यक्रम में प्रशिक्षक के तौर पर नृत्य संगीत प्रशिक्षक निभाष मोदी, मनोज महतो खेल प्रशिक्षक विकास पांडे चित्रकला प्रशिक्षक गुड्डू सिंह योगा प्रशिक्षक बच्चों को 5 दिनों में अपने अपने विषयों की कई जानकारियां दी, बच्चे इस 5 दिवसीय समर कैंप में खूब मस्ती करते दिखे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह प्रशासक देव प्रसाद सिंह कौशल किशोर जायसवाल निखिल चिरानिया पूनम मावंडिया वागिस झा, ममता सिंह प्रज्ञा गुप्ता अंकिता रमन नितेश झा ने अपना अहम योगदान दिया, वही विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गोपालका समाज सेवी नरेश केडिया बालकृष्ण पंसारी के अलावे सभी पदाधिकारियों ने बच्चों को प्रमाण पत्र देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा ने कहा बच्चों को अपना काम स्वयं करने के लिए सीखना चाहिए, मेहनत से पीछे नहीं हटना चाहिए और सत्य की राह पर चलना चाहिए, बच्चों के चहुमुखी विकास के उद्देश्य से इस समर कैंप का आयोजन किया गया था और हमें उम्मीद है बच्चों ने बहुत कुछ सीखा। बच्चों में चहुमुखी विकास होगा तभी अपने देश का भी चहुमुखी विकास संभव है।

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *