बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। बीते सात दिनों में राज्य में 17 से ज्यादा हत्याएं हो चुकी हैं। अपराधी बेलगाम हो चुके हैं और पुलिस प्रशासन असहाय नजर आ रहा है। ताजा मामला सीतामढ़ी जिले का है, जहां शनिवार रात बेखौफ अपराधियों ने एक कारोबारी को गोलियों से छलनी कर दिया।

सीतामढ़ी शहर के सबसे भीड़-भाड़ वाले इलाके मेहसौल चौक पर तीन बाइक सवार अपराधियों ने कारोबारी **पुटू खान** को गोली मार दी। घटना उस वक्त हुई जब वह रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधियों ने उन्हें टारगेट कर एक के बाद एक कई गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए।
गंभीर रूप से घायल कारोबारी को पास के एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। स्थानीय लोगों में इस हत्या को लेकर भारी आक्रोश देखा गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।
सीतामढ़ी एसपी **अमित रंजन** खुद मौके पर पहुंचे और परिजनों को आश्वासन दिया कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं, इलाके में पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई है।
इधर राजधानी पटना के **कंकड़बाग थाना क्षेत्र** में भी शनिवार शाम को फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी मच गई। एफ सेक्टर पार्क में 5 से 6 राउंड गोलियां चलीं। गोली चलने की आवाज से पार्क में मौजूद लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि हमलावर स्कूटी पर सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।
राज्य में हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दिनों **नालंदा, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर और वैशाली** जिलों से भी हत्या की खबरें सामने आई हैं। इनमें एक मशहूर कारोबारी गोपाल खेमका, एक बालू माफिया, एक निजी स्कूल संचालक और एक दुकानदार की हत्या भी शामिल है।
राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर सियासत भी गरमा गई है। विपक्ष लगातार नीतीश सरकार को घेर रहा है। वहीं, सरकार के भीतर से भी सवाल उठने लगे हैं। **डिप्टी सीएम विजय सिन्हा** ने भी पुलिस प्रशासन पर सख्त टिप्पणी की और तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर आम जनता दहशत में है। पुलिस की नाकामी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, लेकिन अब देखना यह होगा कि सरकार और प्रशासन इन बढ़ते अपराधों पर कैसे लगाम लगाता है।
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260