पटना ।
मकर संक्रांति पर बिहार कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष विधान पार्षद डॉ. समीर कुमार सिंह के सरकारी आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया।
इस भोज में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह सहित तमाम कांग्रेसी उपस्थित हुए। इस दौरान डॉ. समीर के पिता पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह की जयंती भी मनाई गई। उनकी तस्वीर पर प्रदेश अध्यक्ष व अन्य ने माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम में विधान परिषद में दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा, निखिल कुमार, डॉ. अनिल शर्मा,प्रेमचंद मिश्र, कृपानाथ पाठक, नरेन्द्र कुमार, राजेश राठौड़, अजय कुमार सिंह, नीतू सिंह, बंटी चौधरी, भावना झा आदि मौजूद थे।