बिहार में राजद और जदयू की गठबंधन वाली सरकार है लेकिन इस सरकार में शामिल नेताओं का क्या हाल है यह समझना अपने आप में बेहद जरूरी हो जाता है। पत्रकारों ने जब चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग को लेकर राजद के प्रवक्ता से सवाल पूछा – सर चंद्रयान तीन चांद पर लैंड कर गया है। इसके बाद राजद के प्रवक्ता ने कहा कि – यह बहुत बड़ी अच्छी बात है, इसको लेकर हम NASA के वैज्ञानिकों को बधाई देते हैं।

दरअसल, देश में कल शाम चंद्रयान-3 का चांद पर सफल लैंडिंग हुआ। इसके बाद तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं की तरफ से बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। इसी कड़ी में राजधानी पटना के राजद प्रदेश कार्यालय में जब एक पत्रकार ने राजद के प्रवक्ता शक्ति यादव से यह सवाल किया कि – चंद्रयान 3 का चांद पर सफल लैंडिंग हो गया है इसके बारे में आप क्या सोचते हैं तो उन्होंने कहा कि – चंद्रयान का जो सफल लैंडिंग हुआ है, चंद्रमा पर हुआ है, इसके लिए NASA के सभी वैज्ञानिकों को हम बधाई देते हैं। देश के वैज्ञानिक ने कई बार कई सफल कार्यक्रम किया है। आज चंद्रयान -3 का सफल हुआ है लैंडिंग इसके लिए NASA के वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं। इसमें प्रधानमंत्री जी की क्या भूमिका है भाई? उनकी सरकार में हुआ यह तो वैज्ञानिकों की भूमिका है जो पिछले कई वर्षों से लगे हुए थे।

वहीं, राजद प्रवक्ता के इस वीडियो का ट्वीट करते हुए बीजेपी ने कहा है कि – घमंडिया गठबंधन को देश के वैज्ञानिकों पर तनिक भी विश्वास नहीं है, तभी तो अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA का नशा सिर पर अब भी सवार है। राजद वालों के नेता तेजस्वी जी के मुखारबिंद से बहुत कुछ आना बाकी है! भाजपा ने नेता राजद नेता के ज्ञान पर भी सवाल उठा रहे हैं। भाजपा के एक नेता से फर्स्ट बिहार से बात करते हुए कहा कि – जब उनके पार्टी के बड़े नेता बिहार सरकार की कैबिनेट के मंत्री भी पढ़े – लिखें नहीं है तो उनकी पार्टी के प्रवक्ता से कुछ भी उम्मीद करना ही बेकार है।

इधर, इससे पहले बीते कल जब बिहार के सीएम से चंद्रयान- 3 से जुड़े सवाल पूछें गए थे तो मुख्यमंत्री अचकचा गये, लगा कि ये कौन सा सवाल पूछ लिया है। नीतीश बगलें झांकने लगे। बगल में खड़े मंत्री ने कान में समझाया फिर भी नीतीश शुभकामना तक नहीं दे पाये। सीएम के चेहरे के भाव से लगा कि वे चंद्रयान-3 के बारे में पूरी बात समझ नहीं पाये। लिहाजा वे चंद्रयान की ठीक से लैंडिंग की शुभकामना तक नहीं दे पाये। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा-चलिये, अच्छी बात है, ये सब तो होता रहता है. चंद्रयान पर एक लाइन बोल कर नीतीश निकल गये

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।

हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *