राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार को राजभवन के सभागार होगा। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर जदयू के सोनवर्षा से विधायक रत्नेश सदा को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाएंगे।
अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री पद से हम नेता संतोष सुमन के इस्तीफे के बाद मंगलवार को ही रत्नेश सदा का नाम नये मंत्री के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तय कर दिया था। पर, राज्यपाल राज्य से बाहर हैं, इसलिए 16 जून को सुबह साढ़े दस बजे शपथग्रहण रखा गया है।
राज्य में अभी मुख्यमंत्री को छोड़कर 29 मंत्री हैं। रत्नेश सदा को मिलाकर अब 30 मंत्री हो जाएंगे। मालूम हो कि महागठबंधन सरकार के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दस अगस्त, 2022 को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी।
इसके पांच दिनों बाद 16 अगस्त, 2022 को नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों ने शपथ ली थी। इस तरह दस माह बाद दूसरी बार राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है।
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260