वैज्ञानिक सत्र के साथ-साथ कई नवीनतम इलाज के बिंदुओं पर होगा व्याख्यान
भागलपुर,इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA ) भागलपुर के वार्षिक सम्मलेन का आयोजन दिनांक 6 नवंबर को IMA हॉल, लाजपत पार्क के निकट , किया जाएगा। इस दिन दोपहर 2 बजे से वैज्ञानिक सत्र का आयोजन किया जाएगा जिसमे कोलकाता, पटना, कानपूर आदि के डॉक्टर व्याख्यान देंगे। वैज्ञानिक सत्र का उद्घाटन राज्य ima अधक्ष्य डॉ डी एस सिंह करेंगे। वही रात्रि सत्र में सर्वप्रथम कानपूर के डॉक्टर शिवा कुमार मिश्रा द्वारा वायलेंस अगेंस्ट डॉक्टर्स पर एक व्याख्यान होगा। इसके उपरांत पटना के पदमश्री डॉ विजय प्रकाश हेपेटाइटिस बी पर बोलेंगे
कोलकाता के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ विकास कपूर कमर दर्द के बारे में उपचार और नवीनतम इलाज़ के बारे में बताएँगे। इसके पश्चात कोलकाता के ही मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अभय कुमार मूत्र प्रणाली में कैंसर के उपचार के बारे में चर्चा करेंगे।
वही संध्या सत्र के 6:30 बजे से उद्घाटन कार्यक्रम प्रारंभ होगा जिसका उद्घाटन IMA के राष्ट्रीय अधक्ष्य डॉ सहजानंद प्रसाद सिंह और राज्य IMA अधक्ष्य डॉ डी एस सिंह , सचिव डॉ अशोक कुमार आदि करेंगे।