मोदी

गोपालपुर। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आलोक सिंह को पूर्णिया में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को सफल बनाने के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। आलोक सिंह की सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह सभा प्रदेश के लिए बेहद अहम मानी जा रही है, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनता की उपस्थिति अपेक्षित है।

आलोक सिंह के विधान सभा स्तर पर प्रभारी बनने की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। गोपालपुर क्षेत्र के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस जिम्मेदारी के लिए आलोक सिंह को बधाई दी है।

पूर्व सांसद अनिल यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता रंजीत झा और मुकेश राणा ने संयुक्त रूप से कहा कि आलोक सिंह हमेशा से कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय रहे हैं। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जन सैलाब उमड़ेगा और पूर्णिया की सभा ऐतिहासिक साबित होगी। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता का जो विश्वास है, वह इस सभा में स्पष्ट रूप से दिखेगा।

उन्होंने बताया कि आलोक सिंह संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लगातार काम कर रहे हैं। यही कारण है कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह सभा न केवल भाजपा की ताकत का प्रदर्शन होगी, बल्कि आने वाले चुनावी माहौल को भी नई दिशा देगी।

मोदी

सभा की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ काम शुरू कर दिया है। जिले के विभिन्न प्रखंडों में बैठकों का दौर चल रहा है और अधिक से अधिक लोगों को सभा में पहुंचाने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। माना जा रहा है कि यह सभा भाजपा के लिए बड़ी राजनीतिक ऊर्जा का स्रोत बनेगी।

अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

सहरसा के गढ़िया रसलपुर में बाबा बकतौर की अद्भुत गाथा

रक्षाबंधन पर वीरता की मिसाल: कुलगाम ऑपरेशन में 2 जवानों ने दी जान, 10 घायल

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।

हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *