टीएमबीयू कुलपति आवास पर पहुंचा एबीवीपी, छात्रावास की बदहाली पर 5 दिन का अल्टीमेटम

भागलपुर: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में छात्रावासों की बदहाल व्यवस्था को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं का आक्रोश सामने आया। छात्रावास से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ता विश्वविद्यालय के कुलपति आवास पहुंचे और कुलपति के समक्ष अपनी मांगें एवं समस्याएं रखीं।

 

Sponsored Advertisement

एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विश्वविद्यालय के कई छात्रावासों की स्थिति काफी खराब है। छात्रावासों में बुनियादी सुविधाओं की कमी के साथ-साथ लगातार चोरी की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। कार्यकर्ताओं के अनुसार, करीब 25 दिनों से छात्रावास बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। पीजी छात्रावास में बाढ़ का पानी कमरों तक पहुंचने के कारण छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 

एबीवीपी का कहना है कि छात्रावास की समस्याओं को लेकर संगठन की ओर से कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन अब तक समस्याओं के समाधान को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में कुलपति से मुलाकात के लिए जाने पर उन्हें समय नहीं दिया जाता है।

 

इसी बीच कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली कि कुलपति अपने आवास पर विश्वविद्यालय के कर्मियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ता कुलपति आवास पहुंच गए। संगठन का आरोप है कि उन्हें आवास में प्रवेश करने से रोकने का प्रयास किया गया। काफी मशक्कत के बाद कार्यकर्ता अंदर पहुंचे और कुलपति के समक्ष छात्रावास से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से रखा।

 

एबीवीपी ने विश्वविद्यालय प्रशासन को 5 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए छात्रावास की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।

 

इधर, एबीवीपी कार्यकर्ताओं के कुलपति आवास पहुंचने की सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया गया। फिलहाल छात्रावासों की समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

Related Posts

मोतिहारी में शराब की खेप बरामद, स्कूटी छोड़कर तस्कर फरार

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। छतौनी थाना क्षेत्र के मीना बाजार के समीप पुलिस ने कार्रवाई…

सहरसा में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय का होगा कायाकल्प, नगर आयुक्त ने शुरू कराया स्वच्छता अभियान

सहरसा जिलाधिकारी दीपेश कुमार के निर्देश पर विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्राओं की सुरक्षा, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में पहल शुरू की गई है। इसी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *