सहरसा में जिला मखाना विकास समिति की पहली बैठक, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

सहरसा। मखाना किसानों के समग्र विकास और मखाना क्षेत्र को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला मखाना विकास समिति (डीएमडीसी) की प्रथम बैठक जिला कृषि सभागार, कृषि भवन में आयोजित की गई। यह पहल आईटीसी मिशन सुनहरा कल मखाना विकास कार्यक्रम के तहत आईटीसी द्वारा वित्त पोषित और कौशल्या फाउंडेशन द्वारा क्रियान्वित की जा रही है।

 

Sponsored Advertisement

बैठक में संयुक्त निदेशक कृषि, सहरसा प्रवीण कुमार रे की मौजूदगी और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने डीएमडीसी की पहल को सकारात्मक बताते हुए मखाना क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न विभागों, संस्थाओं और हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया।

 

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार, नाबार्ड के डीडीएम अभिषेक कुमार, एआरएस के प्रो. डी.के. महतो, डॉ. एस.एम. रहमान, मखाना उद्योग प्रतिनिधि शाहिद परवेज, अग्रणी किसान प्रतिनिधि सहित आईटीसी के प्रोग्राम मैनेजर असगर अली, प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव शारिक हसन और कौशल्या फाउंडेशन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर पीयूष पुष्कर, जिला समन्वयक प्रणव प्रिंस समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में मखाना उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने, किसानों की आय में वृद्धि, वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने तथा किसानों को आवश्यक इनपुट और तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने के लिए समन्वित प्रयास करना रहा। इसके अलावा वित्तीय एवं संस्थागत सहयोग, मखाना प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और बेहतर बाजार संपर्क को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।

 

बैठक में कृषि, उद्यान, बैंकिंग, तकनीकी संस्थानों, मखाना उद्योग और किसान प्रतिनिधियों ने मखाना क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और संभावित समाधानों पर अपने सुझाव साझा किए। हितधारकों ने डीएमडीसी को किसानों के हित में उपयोगी पहल बताते हुए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर सहमति जताई।

 

बैठक में किसानों की वास्तविक जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए सरकारी योजनाओं से जोड़ने, वित्तीय सुविधाओं की उपलब्धता बढ़ाने, उत्पादन तकनीक में सुधार और बाजार तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया।

 

डीएमडीसी के माध्यम से सरकारी विभागों, वित्तीय संस्थानों, तकनीकी विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों और किसानों को साझा मंच उपलब्ध कराया जाएगा। इससे मखाना उत्पादन से लेकर प्रसंस्करण और बाजार तक पूरी मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Related Posts

बेगूसराय में देर शाम अंधाधुंध फायरिंग, पार्षद पति समेत दो युवक घायल; पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के बलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम हुई अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना बलिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 स्थित…

सहरसा में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और स्वयं सहायता भत्ता योजना पर जागरूकता सेमिनार, छात्रों को दी आवेदन प्रक्रिया की जानकारी

सहरसा। राजकीय पॉलिटेकनिक के पुराने भवन स्थित सेमिनार हॉल में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) की ओर से बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना एवं मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *