गंडक के कटाव का सांसद सुनील कुमार ने लिया जायजा, स्थायी समाधान के लिए पक्के बांध का प्रस्ताव भेजने का निर्देश

बगहा। गंडक नदी के घटते जलस्तर के साथ बढ़ रहे कटाव की समस्या को लेकर वाल्मीकिनगर के जेडीयू सांसद सुनील कुमार ने कटाव प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। सांसद ने मंगलपुर और रेवहिया समेत अन्य क्षेत्रों में पहुंचकर कटाव की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद बाढ़ नियंत्रण विभाग के अभियंताओं से उन्होंने कटावरोधी कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

Sponsored Advertisement

नेपाल से निकलने वाली नारायणी गंडक नदी का जलस्तर घटने के बाद निचले इलाकों में कटाव तेज हो गया है। कटाव के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं। हालांकि, स्थानीय स्तर पर हर साल सामने आने वाली इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग लंबे समय से उठती रही है।

 

निरीक्षण के दौरान सांसद सुनील कुमार ने कहा कि हर साल बाढ़ और कटाव के कारण कई गांवों के साथ-साथ किसानों की फसल और जमीन को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में केवल अस्थायी कटावरोधी कार्यों से समस्या का समाधान संभव नहीं है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को स्थायी बचाव के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजने का निर्देश दिया।

 

प्रस्ताव में पक्के बांध, गाइड बांध और रिंग बांध जैसी मजबूत संरचनाओं के निर्माण के साथ बोल्डर पीचिंग कार्य को भी शामिल करने की बात कही गई है। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कटावरोधी कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से तेजी से पूरा कराया जाए।

 

सांसद ने मिट्टी की बोरियों के बजाय बालू से भरी बोरियों के इस्तेमाल पर भी जोर दिया, ताकि नदी के दबाव से प्रभावित हिस्सों को तत्काल सुरक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर पर कटाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए योजना तैयार की जानी जरूरी है।

 

बताया जा रहा है कि नए प्रस्ताव के तहत सूखे मौसम में ही आवश्यक कार्ययोजना तैयार कर तटबंधों और नदी किनारे के संवेदनशील हिस्सों को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। इससे आने वाले वर्षों में गंडक नदी के कटाव से होने वाले नुकसान को कम करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Posts

बेगूसराय में देर शाम अंधाधुंध फायरिंग, पार्षद पति समेत दो युवक घायल; पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के बलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम हुई अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना बलिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 स्थित…

सहरसा में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और स्वयं सहायता भत्ता योजना पर जागरूकता सेमिनार, छात्रों को दी आवेदन प्रक्रिया की जानकारी

सहरसा। राजकीय पॉलिटेकनिक के पुराने भवन स्थित सेमिनार हॉल में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) की ओर से बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना एवं मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *