बिहटा के मां वन देवी महाधाम पहुंचीं एकता कपूर, ‘द वन’ की सफलता के लिए की पूजा-अर्चना

पटना। राजधानी पटना से सटे बिहटा प्रखंड के अमहरा स्थित अति प्राचीन और प्रसिद्ध मां वन देवी महाधाम में शनिवार को फिल्म निर्माता-निर्देशक एकता कपूर पहुंचीं। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां वन देवी के चरणों में शीश नवाकर अपनी आगामी फिल्म ‘द वन’ (The VVAAN) की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान फिल्म के सूत्रधार (नैरेटर) दीपक मिश्रा भी उनके साथ मौजूद रहे।

 

Sponsored Advertisement

पूजा-अर्चना के बाद एकता कपूर ने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया और वहां के शांत एवं प्राकृतिक वातावरण का अनुभव किया। उनके पहुंचने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में जुटने लगी। एकता कपूर ने स्थानीय लोगों और पुजारियों से बातचीत की। उन्होंने मंदिर के इतिहास और धार्मिक महत्व के बारे में भी पुजारी से विशेष जानकारी ली।

 

इधर, फिल्म के मुख्य कलाकार बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने राजधानी पटना के एक निजी शिक्षण संस्थान में पहुंचकर फिल्म का प्रमोशन किया। कलाकारों की मौजूदगी से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 

बताया जा रहा है कि फिल्म ‘द वन’ की कहानी बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्रकृति संरक्षण, धार्मिक आस्था और छठ महापर्व की पृष्ठभूमि से गहराई से जुड़ी हुई है। फिल्म की पटकथा में बिहार की लोक मान्यताओं, धार्मिक परंपराओं और स्थानीय संस्कृति को प्रमुखता दी गई है।

 

बिहार की मिट्टी, आस्था और परंपराओं को कहानी के केंद्र में रखने के कारण फिल्म को लेकर स्थानीय दर्शकों और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म की टीम द्वारा बिहार के अलग-अलग धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों से जुड़ाव को भी इसके प्रचार अभियान का हिस्सा बनाया जा रहा है। मां वन देवी महाधाम में एकता कपूर की पूजा-अर्चना को भी इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।

Related Posts

बेगूसराय में देर शाम अंधाधुंध फायरिंग, पार्षद पति समेत दो युवक घायल; पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के बलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम हुई अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना बलिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 स्थित…

सहरसा में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और स्वयं सहायता भत्ता योजना पर जागरूकता सेमिनार, छात्रों को दी आवेदन प्रक्रिया की जानकारी

सहरसा। राजकीय पॉलिटेकनिक के पुराने भवन स्थित सेमिनार हॉल में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) की ओर से बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना एवं मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *