भागलपुर पहुंचे मोहम्मद अली अशरफ फातमी, सरकार और चुनाव आयोग पर साधा निशाना

भागलपुर। राजद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अली अशरफ फातमी शनिवार को भागलपुर पहुंचे। इस दौरान नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के राजद प्रत्याशी जेड हसन समेत पार्टी के कई कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने उनका फूल-माला और बुके देकर स्वागत किया। भागलपुर दौरे के दौरान फातमी ने सत्ता पक्ष पर जमकर निशाना साधा और सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठाए।

 

Sponsored Advertisement

मोहम्मद अली अशरफ फातमी ने चुनाव के दौरान चुनाव आयोग पर सत्ता पक्ष के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस समय चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी, उस दौरान लोगों के बैंक खातों में 10 हजार रुपये भेजे जा रहे थे। उनके अनुसार, यह आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला था, लेकिन चुनाव आयोग की ओर से इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

 

फातमी ने बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में व्यवस्था करने में पूरी तरह विफल दिखाई दे रही है। कई इलाकों में अब भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, लेकिन सामुदायिक रसोई बंद कर दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाली आर्थिक सहायता भी लोगों तक नहीं पहुंच रही है।

 

उन्होंने कहा कि वे पूरे बिहार का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों और राजद कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली जा रही है। साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी स्तर पर काम करने और आगामी चुनाव में संगठन को मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की जा रही है।

 

वहीं, नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के राजद प्रत्याशी जेड हसन ने भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के दो प्रखंड बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए थे। इसके बावजूद प्रभावित लोगों के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई। उनका कहना था कि कई इलाकों में बाढ़ का पानी पूरी तरह नहीं उतरा है, जबकि सामुदायिक रसोई बंद कर दी गई है। ऐसे में प्रभावित परिवारों के सामने भोजन और अन्य जरूरी सुविधाओं को लेकर परेशानी बनी हुई है।

Related Posts

बेगूसराय में देर शाम अंधाधुंध फायरिंग, पार्षद पति समेत दो युवक घायल; पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के बलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम हुई अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना बलिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 स्थित…

सहरसा में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और स्वयं सहायता भत्ता योजना पर जागरूकता सेमिनार, छात्रों को दी आवेदन प्रक्रिया की जानकारी

सहरसा। राजकीय पॉलिटेकनिक के पुराने भवन स्थित सेमिनार हॉल में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) की ओर से बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना एवं मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *