बिहार में आंधी-बारिश का कहर: सीतामढ़ी में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, बेतिया में भारी तबाही

सीतामढ़ी/बेतिया: बिहार के कई जिलों में सोमवार देर रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। सबसे दर्दनाक घटना सीतामढ़ी जिले के रिगा प्रखंड के रेवासी गांव में हुई, जहां एक कच्चे मकान पर विशाल पीपल का पेड़ गिर जाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।

यह हादसा सोमवार रात करीब एक से दो बजे के बीच धनुषी टोला में हुआ। जानकारी के अनुसार, सिकंदर सहनी का फूस का मकान तेज आंधी के दौरान अचानक उखड़े पीपल के पेड़ की चपेट में आ गया। मकान के अंदर सो रहे परिवार के सदस्य मलबे में दब गए। इस दुर्घटना में सिकंदर सहनी की पत्नी पूजा देवी (28 वर्ष), पुत्र राजकुमार (7 वर्ष), पुत्री शिवानी कुमारी (5 वर्ष), एक माह का नवजात शिशु तथा एक अन्य बच्चे की मौत हो गई।

हादसे में परिवार का पुत्र वीर बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। ग्रामीणों के अनुसार तेज हवा और बारिश के कारण पेड़ जड़ से उखड़कर सीधे मकान पर गिर पड़ा, जिससे परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी-1 राजीव कुमार सिंह, रिगा थाना प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी तथा पुलिस बल मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की। डीएसपी ने इसे प्राकृतिक आपदा से जुड़ा हादसा बताते हुए पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

Sponsored Advertisement
11:11 Cafe & Restaurant Advertisement

उधर, बेतिया जिले के नरकटियागंज में भी तेज आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। कई बड़े पेड़ और बिजली के खंभे सड़कों पर गिर गए, जिससे नरकटियागंज-बलथर और नरकटियागंज-रामनगर मार्गों पर घंटों यातायात बाधित रहा। संस्कृत विद्यालय परिसर में चल रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का विशाल पंडाल भी धराशायी हो गया, हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

प्रशासन, बिजली विभाग और स्थानीय ग्रामीण संयुक्त रूप से राहत कार्य में जुटे हैं। जेसीबी की मदद से सड़कों से पेड़ हटाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

Related Posts

बेतिया के मीना बाजार में बुलडोजर कार्रवाई से बवाल, 85 दुकानों पर चला प्रशासन का अभियान, व्यापारियों ने किया जोरदार विरोध

बेतिया के मीना बाजार में बुलडोजर कार्रवाई से बवाल, 85 दुकानों पर चला प्रशासन का अभियान, व्यापारियों ने किया जोरदार विरोध

31 साल बाद घर लौटा बेटा: गया में ‘मृत’ मान चुके परिवार के लिए चमत्कार बना साधु शर्मा का लौटना

31 साल बाद घर लौटा बेटा: गया में ‘मृत’ मान चुके परिवार के लिए चमत्कार बना साधु शर्मा का लौटना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *