सिंगिंग बार्बर की अनोखी कहानी: कैंची के साथ गूंजते हैं सुर, ग्राहकों को मिलता है मनोरंजन का अनोखा अनुभव

गया: गया जिले के बिशुनपुर गांव के रहने वाले प्रशांत शर्मा अपने पुश्तैनी बार्बर पेशे के साथ-साथ गायकी के लिए भी इलाके में खास पहचान रखते हैं। लोग उन्हें “सिंगिंग बार्बर” या “सिंगिंग ठाकुर” के नाम से जानते हैं। इमामगंज-शेरघाटी स्टेट हाईवे स्थित उनके डायमंड जेंट्स पार्लर में ग्राहक सिर्फ हेयर कटिंग कराने नहीं, बल्कि उनकी सुरीली आवाज में गीत सुनने भी आते हैं।

प्रशांत बचपन से ही गायन के शौकीन रहे हैं। उन्होंने भोजपुरी और हिंदी गीतों के कई स्टेज शो किए और भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ भी मंच साझा किया। उनका भोजपुरी एल्बम “केकरो हो जा परमानेंट” भी रिलीज हो चुका था। लेकिन मां की अचानक खराब तबीयत के कारण उन्हें कोलकाता छोड़कर गांव लौटना पड़ा। आर्थिक तंगी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते उनका गायन करियर आगे नहीं बढ़ सका।

Sponsored Advertisement

प्रशांत बताते हैं कि उस दौर में घर चलाना भी मुश्किल हो गया था। मां के प्रोत्साहन पर उन्होंने अपने पुश्तैनी पेशे को अपनाया। दोस्तों की मदद से एक कुर्सी के सहारे सैलून की शुरुआत की और धीरे-धीरे इसे बड़े पार्लर में बदल दिया।

शुरुआत में काम में मन नहीं लगता था, क्योंकि वे गायकी से दूर हो चुके थे। तभी उन्होंने हेयर कटिंग के दौरान गाना गाने का अनोखा विचार अपनाया। यह प्रयोग सफल रहा और देखते ही देखते उनकी पहचान दूर-दूर तक फैल गई। आज त्योहार और शादी के सीजन में उनके यहां हेयर कटिंग के लिए पहले से अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है।

ग्राहकों का कहना है कि प्रशांत की दुकान पर इंतजार भी मनोरंजन में बदल जाता है। लोग अपनी पसंद के गीतों की फरमाइश करते हैं और प्रशांत खुशी-खुशी उन्हें सुनाते हैं। हाल ही में हार्ट ऑपरेशन के कारण उनकी आवाज पर थोड़ा असर पड़ा है, लेकिन ग्राहक उम्मीद कर रहे हैं कि वे जल्द ही अपनी पुरानी लय में लौटेंगे। प्रशांत कहते हैं कि भले ही वे बड़े मंच तक नहीं पहुंच सके, लेकिन अपनी कला को जीवित रखकर आज भी लोगों का दिल जीत रहे हैं।

  • Related Posts

    गंडक नदी उफान पर, 6 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है डिस्चार्ज; बगहा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

    गंडक नदी उफान पर, 6 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है डिस्चार्ज; बगहा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

    नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार

    सहरसा। कोसी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में चलाए जा रहे नशा मुक्त कोसी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 19 से 25 सितंबर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *