सहरसा जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के सभा कक्ष में लगी आग, कंप्यूटर-एलईडी समेत फर्नीचर जलकर खाक



सहरसा: जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय के सभा कक्ष में को अचानक आग लग जाने से कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम और अग्निशमन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। इस घटना में सभा कक्ष में रखे टेबल, कुर्सियां, कंप्यूटर और दीवार पर लगी एलईडी स्क्रीन जलकर नष्ट हो गई, जबकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के सभा कक्ष में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने के बाद देखा गया कि सभा कक्ष के अंदर आग तेजी से फैल रही थी। इसके बाद तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया और कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि आग से सभा कक्ष में मौजूद फर्नीचर, कंप्यूटर सिस्टम और एलईडी स्क्रीन को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि प्रारंभिक जांच में किसी महत्वपूर्ण सरकारी फाइल के जलने की पुष्टि नहीं हुई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार रिकॉर्ड सुरक्षित हैं और फाइलों को कोई क्षति नहीं पहुंची है।

वहीं डायल-112 टीम के एसआई ने बताया कि सबसे पहले उनके कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड के संयुक्त प्रयास से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

  • Related Posts

    गंडक नदी उफान पर, 6 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है डिस्चार्ज; बगहा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

    गंडक नदी उफान पर, 6 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है डिस्चार्ज; बगहा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

    नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार

    सहरसा। कोसी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में चलाए जा रहे नशा मुक्त कोसी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 19 से 25 सितंबर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *