एसपी ने बनमा ईटहरी थाना का किया निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

सहरसा/सिमरी बख्तियारपुर।
सहरसा के पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग पहली बार बनमा ईटहरी थाना पहुंचे। थाना पहुंचने पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद एसपी ने थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए पुलिसिंग व्यवस्था, अभिलेखों, लंबित कांडों और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना में दर्ज विभिन्न कांडों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने अनुसंधान की प्रगति, लंबित मामलों और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पदाधिकारियों से जानकारी ली। एसपी ने गंभीर और लंबे समय से लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई करने को कहा।

Sponsored Advertisement

एसपी ने थाना के अभिलेखों और केस से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की। इसके अलावा थाना परिसर में उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए नियमित गश्ती करने, वाहन जांच अभियान चलाने और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा।

पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने स्पष्ट किया कि पुलिसिंग में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिए। पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए।

एसपी ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस को लगातार सक्रिय रहने का निर्देश दिया। खास तौर पर लंबित कांडों के निष्पादन और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने पर जोर दिया गया।

गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग जिले के विभिन्न थानों का लगातार निरीक्षण कर पुलिसिंग व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की समीक्षा कर रहे हैं। इसी क्रम में बनमा ईटहरी थाना का निरीक्षण कर उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को बेहतर पुलिसिंग के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related Posts

सहरसा के मत्स्यगंधा में बाबा वेणी मंदिर का निर्माण अंतिम चरण में, 1 जनवरी से पहले पूरा करने का लक्ष्य

  सहरसा: बिहार के सहरसा स्थित प्रसिद्ध मत्स्यगंधा परिसर में संत कारू बाबा मंदिर के बगल में बाबा वेणी मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मंदिर का…

सहरसा में पंचायत की 54 लाख रुपये की अग्रिम राशि पर सवाल, 22 योजनाओं में अनियमितता का आरोप

सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत बकुनियां ग्राम पंचायत में विकास योजनाओं के नाम पर करीब 54 लाख रुपये की अग्रिम राशि को लेकर वित्तीय अनियमितता के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *