धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और गुमटियों पर कार्रवाई, वाहनों पर भी कसा शिकंजा

धनबाद। शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में शामिल कोर्ट रोड को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बुधवार को प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाया। सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले, काउंटर, गुमटी और अन्य अस्थायी दुकानों को हटाया गया। वहीं, सड़क किनारे और सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

 

Sponsored Advertisement

एसडीएम लोकेश बारंगे के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने रणधीर वर्मा चौक से डीआरएम चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान नगर निगम के बुलडोजर और ट्रैक्टर की मदद से सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कई सामान जब्त किए गए, जिन्हें ट्रैक्टर के माध्यम से नगर निगम कार्यालय ले जाया गया।

 

दरअसल, कोर्ट रोड पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। सड़क किनारे अवैध ठेले, काउंटर और गुमटियां लगने के साथ-साथ वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए प्रशासन की ओर से यह अभियान चलाया गया।

 

अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे लगाए गए कई अवैध ठेले और काउंटर हटाए। गुमटियों और अन्य अस्थायी अतिक्रमण पर भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा सड़क पर यातायात बाधित करने वाले वाहनों को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने भी कार्रवाई की।

 

एसडीएम लोकेश बारंगे ने बताया कि कोर्ट रोड धनबाद का महत्वपूर्ण और व्यस्त मार्ग है। अवैध तरीके से काउंटर, गुमटी और ठेले लगाने तथा वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। आम लोगों की सुविधा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि रणधीर वर्मा चौक से डीआरएम चौक तक अभियान चलाया गया है और आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन का कहना है कि शहर की प्रमुख सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने और लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाया जाएगा।

Related Posts

जामताड़ा में फरार आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा, घर पर चिपकाया इश्तहार; सरेंडर नहीं किया तो होगी कुर्की-जब्ती

जामताड़ा। मारपीट और अपहरण के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों के खिलाफ जामताड़ा पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस…

फिनाइल को दूध समझकर तीन छात्राओं ने बनाई चाय, तबीयत बिगड़ने पर मायागंज रेफर

गोपालपुर। थाना क्षेत्र के सैदपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्रावास में सोमवार देर शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब तीन छात्राओं ने गलती से फिनाइल से बनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *