मोतिहारी के पहाड़पुर अस्पताल का वीडियो वायरल, फोर्थ ग्रेड कर्मी पर मरीज को टांका लगाने का आरोप

मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पहाड़पुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ा एक वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल तस्वीर और वीडियो में कथित तौर पर कृष्णा नाम का एक फोर्थ ग्रेड कर्मी घायल महिला के सिर पर टांका लगाता हुआ दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि महिला घायल अवस्था में इलाज कराने के लिए पहाड़पुर के सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी। महिला के माथे पर गंभीर चोट लगी थी और सिर फट गया था। इसी दौरान सामने आए वीडियो में कथित तौर पर फोर्थ ग्रेड कर्मी ही महिला के सिर पर टांका लगाता हुआ नजर आ रहा है।

Sponsored Advertisement

वायरल तस्वीर और वीडियो सामने आने के बाद अब अस्पताल की कार्यप्रणाली और मरीजों की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति वास्तव में फोर्थ ग्रेड कर्मचारी है, तो क्या उसे मरीज का उपचार करने और टांका लगाने की अनुमति थी?

मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हलचल बढ़ गई है। हालांकि, वायरल वीडियो की वास्तविकता और उसमें दिखाई दे रहे कर्मचारी की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

इस पूरे मामले ने सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं और कर्मचारियों की जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर किसकी मौजूदगी में घायल महिला का इलाज किया जा रहा था? क्या उस समय कोई अधिकृत चिकित्सक या प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी मौके पर मौजूद था? और अगर नहीं था, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी तय होगी?

वहीं, इस मामले पर सिविल सर्जन ने कार्रवाई करने की बात कही है। अब देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है और स्वास्थ्य विभाग इस मामले में किसके खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।

फिलहाल वायरल वीडियो और तस्वीर की जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।

Related Posts

मोतिहारी में किराना गोदाम चोरी कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; 540 लीटर धारा और सोयाबीन तेल बरामद

  मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में नगर थाना पुलिस ने किराना गोदाम में हुई चोरी की घटना का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने…

रक्सौल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 करोड़ की चरस जैसी मादक पदार्थ बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण: बिहार में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र में पुलिस को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *