मनरेगा कनीय अभियंता 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, निगरानी की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सदर प्रखंड में तैनात मनरेगा के कनीय अभियंता अमन कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने कथित तौर पर 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी विभाग की यह कार्रवाई शहर के अंबेडकर चौक के समीप स्थित एक होटल में की गई। गिरफ्तारी के बाद इलाके में इस कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार, पंचायत रोजगार सेवक अशोक कुमार ने 20 अगस्त 2026 को निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मनरेगा योजना के तहत कराए गए कार्यों के सत्यापन के एवज में कनीय अभियंता अमन कुमार द्वारा 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।

Sponsored Advertisement

शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने की शिकायत सही पाए जाने के बाद निगरानी थाना कांड संख्या 105/26 दर्ज किया गया। इसके बाद निगरानी विभाग की टीम ने आरोपी कनीय अभियंता को पकड़ने के लिए पूरी योजना तैयार की।

बताया गया कि पूर्व निर्धारित स्थान और समय के अनुसार अमन कुमार कथित रिश्वत की रकम लेने होटल पहुंचे। जैसे ही उन्होंने 20 हजार रुपये लिए, पहले से तैनात निगरानी विभाग की टीम ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया। टीम ने उनके पास से रिश्वत की रकम बरामद करने के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम अमन कुमार को अपने साथ जिला अतिथि गृह ले गई। वहां उनसे आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें पटना ले जाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

निगरानी विभाग की इस कार्रवाई के बाद मनरेगा विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल मामले में निगरानी विभाग की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Posts

मोतिहारी में किराना गोदाम चोरी कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; 540 लीटर धारा और सोयाबीन तेल बरामद

  मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में नगर थाना पुलिस ने किराना गोदाम में हुई चोरी की घटना का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने…

रक्सौल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 करोड़ की चरस जैसी मादक पदार्थ बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण: बिहार में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र में पुलिस को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *