सहरसा में सोने की दुकान में लाखों की चोरी का दावा, CCTV फुटेज में दिखा चोर; पुलिस ने बताया मामला संदिग्ध

सहरसा। शहर में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं के बीच धर्मशाला रोड स्थित यूको बैंक के सामने एक सोने की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। दुकानदार बिट्टू कुमार स्वर्णकार ने दुकान से करीब चार से पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने का दावा किया है। घटना के बाद इलाके के दुकानदारों में भी चिंता का माहौल है।

 

Sponsored Advertisement

दुकानदार बिट्टू कुमार का कहना है कि उनकी दुकान में इससे पहले भी चोरी की दो घटनाएं हो चुकी हैं और यह तीसरी घटना है। उन्होंने बताया कि दुकान की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के बावजूद चोरों ने घटना को अंजाम दिया। दुकानदार ने आसपास की दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाया और एक पड़ोसी दुकानदार पर संदेह जताया। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह बिना जांच के किसी को आरोपी नहीं ठहराना चाहते हैं।

 

दुकानदार के अनुसार, चोरी की घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। उनका दावा है कि फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति का चेहरा भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है। उन्होंने पुलिस से CCTV फुटेज की जांच कर चोर की पहचान करने और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

 

वहीं, दुकानदार की ओर से पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप के बीच सदर थाना पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताया है। पुलिस के अनुसार, घटना की जांच की जा रही है और CCTV फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वास्तव में चोरी की घटना किस तरह हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

 

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों ने बाजार क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। अब जांच के बाद ही चोरी की वास्तविकता और कथित तौर पर चोरी गए सामान की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Posts

चायपत्ती बेचने के बहाने घर में घुसे संदिग्ध, बुजुर्ग महिला को नशीला पाउडर खिलाकर 3.5 लाख के जेवरात लेकर फरार

बोकारो। चास थाना क्षेत्र की शिव शक्ति कॉलोनी में एक बुजुर्ग महिला को कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों रुपये के जेवरात और सामान लूटने का मामला सामने आया…

भागलपुर में साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को मिली राहत, पुलिस ने वापस कराए ₹1 लाख

भागलपुर। जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में साइबर ठगी के एक मामले में भागलपुर साइबर थाना पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *