भोजपुर में बड़ा रेल हादसा: आरा स्टेशन के पास महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, दिल्ली-हावड़ा रूट प्रभावित

भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले में रविवार की सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर आरा रेलवे स्टेशन के पास 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। राहत की बात यह है कि दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, महानंदा एक्सप्रेस आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर पहुंचने के बाद दिल्ली की ओर रवाना हो रही थी। इसी दौरान सिग्नल में तकनीकी गड़बड़ी सामने आई। इसके चलते ट्रेन दिल्ली की ओर जाने के बजाय सासाराम लाइन की तरफ चली गई। गलत लाइन पर जाने के बाद स्टेशन से करीब 200 मीटर आगे ट्रेन डिरेल हो गई।

Sponsored Advertisement

शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में ट्रेन का इंजन, एसएलआर और एच-1 कोच पटरी से उतर गए। वहीं रेलवे की ओर से बताया गया है कि एक स्लीपर कोच का केवल एक पहिया पटरी से उतरा है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बहाली का काम शुरू कर दिया।

महानंदा एक्सप्रेस के डिरेल होने का असर दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर भी पड़ा है। इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है और कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रास्ते में फंस गई हैं। इनमें वंदे भारत, विभूति एक्सप्रेस, गांधीधाम और कैपिटल एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं।

इसके अलावा इंटरसिटी, गरीब रथ, पैसेंजर और उधना एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनों की रफ्तार भी प्रभावित हुई है। रेलवे की तकनीकी टीम घटनास्थल पर मौजूद है और ट्रैक को जल्द से जल्द सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।

फिलहाल रेलवे की टीम हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। प्राथमिक तौर पर सिग्नल में तकनीकी गड़बड़ी की बात सामने आई है। हालांकि हादसे की पूरी वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Related Posts

पुरानी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट पर भरोसा पड़ा भारी, गर्भवती महिला की मौत; डॉक्टर पर 20 लाख का मुआवजा

पुरानी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट पर भरोसा पड़ा भारी, गर्भवती महिला की मौत; डॉक्टर पर 20 लाख का मुआवजा

पटना हाईकोर्ट को मिला नया चीफ जस्टिस, जस्टिस वी. कामेश्वर राव की नियुक्ति पर राष्ट्रपति की मुहर

पटना हाईकोर्ट को मिला नया चीफ जस्टिस, जस्टिस वी. कामेश्वर राव की नियुक्ति पर राष्ट्रपति की मुहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *