गयाजी OTA में शानदार पासिंग आउट परेड, देश को मिले 253 जांबाज सैन्य अधिकारी

गया: बिहार के गयाजी स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी यानी OTA में शनिवार का दिन गौरव और उपलब्धि से भरा रहा। अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना को बड़ी संख्या में नए सैन्य अधिकारी मिले। सैन्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद कुल 253 ऑफिसर कैडेट्स भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त कर सैन्य अधिकारी बने।

पासिंग आउट परेड में शॉर्ट सर्विस कमीशन टेक्निकल पुरुष के 218 ऑफिसर कैडेट्स और 35 महिला ऑफिसर कैडेट्स शामिल हुईं। कड़ी ट्रेनिंग, अनुशासन और कठिन सैन्य अभ्यास के बाद इन सभी कैडेट्स ने देश की सेवा के लिए सेना में अपना नया सफर शुरू किया।

Sponsored Advertisement

गयाजी OTA में आयोजित यह 29वीं पासिंग आउट परेड थी। परेड के समीक्षा अधिकारी के तौर पर वियतनाम पीपुल्स आर्मी के जनरल स्टाफ के उप प्रमुख ले वान हुआंग मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी ने इस सैन्य समारोह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खास बना दिया।

परेड के दौरान ऑफिसर कैडेट्स ने शानदार सैन्य अनुशासन और कदमताल का प्रदर्शन किया। परेड में शामिल कैडेट्स ने देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा की रक्षा के लिए अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर OTA परिसर में कैडेट्स के परिवारों में भी खास उत्साह देखने को मिला। अपने बेटे-बेटियों को सैन्य अधिकारी की वर्दी में देखकर परिजनों का गर्व साफ नजर आया। वर्षों की मेहनत और प्रशिक्षण के बाद कैडेट्स के सैन्य अधिकारी बनने का यह पल उनके परिवारों के लिए भी बेहद भावुक और यादगार रहा।

गयाजी की ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में शनिवार को हुई यह पासिंग आउट परेड सैन्य परंपरा, अनुशासन और देशसेवा की भावना का प्रतीक बनी। नए सैन्य अधिकारियों के भारतीय सेना में शामिल होने के साथ ही OTA के गौरवशाली इतिहास में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया।

Related Posts

मंत्री के स्वागत में पहुंचे JDU नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस ने शुरू की जांच

मंत्री के स्वागत में पहुंचे JDU नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस ने शुरू की जांच

‘संजय झा अपनी शिकायत करें’, तेजस्वी का पलटवार, बोले- JDU को बर्बाद कर दिया

‘संजय झा अपनी शिकायत करें’, तेजस्वी का पलटवार, बोले- JDU को बर्बाद कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *