सहरसा में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 4 वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सहरसा: सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के राजा सोनवर्षा में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान राजा सोनवर्षा के वार्ड नंबर-7 निवासी शिवा सादा के चार वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है।

 

Sponsored Advertisement

परिजनों के अनुसार, सत्यम दो बच्चों में बड़ा था। उसके बाद परिवार में एक बेटी है। बताया गया कि सत्यम की मां धान के खेत में घास लेने के लिए गई थी। इसी दौरान दोनों बच्चे भी अपनी मां के पीछे-पीछे खेत की ओर चले गए।

 

इसी क्रम में सत्यम खेलते-खेलते पानी से भरे एक गड्ढे के पास पहुंच गया और अचानक उसमें गिर गया। गड्ढे में पानी अधिक होने के कारण वह डूब गया। परिजनों और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्चे को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

 

मृतक के दादा उमेश सादा ने बताया कि बच्चे की मां खेत में घास लेने गई थी। दोनों बच्चे भी उसके पीछे खेत की ओर चले गए थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

घटना की सूचना सोनवर्षा राज थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं, इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। महज चार साल के बच्चे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

 

Related Posts

सहरसा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 25 वर्षीय युवक की मौत

सहरसा: सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के देहद में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में…

मुजफ्फरपुर में मंत्री के स्वागत समारोह में JDU नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, भीड़ में चोरी का आरोप

मुजफ्फरपुर: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के मुजफ्फरपुर आगमन के दौरान आयोजित स्वागत समारोह में JDU नेता के गले से करीब 7 लाख रुपये मूल्य की सोने की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *