राघोपुर में बांध पर तेज कटाव से मचा हड़कंप, सांसद अजय कुमार मंडल ने संभाली कमान

भागलपुर: लोकसभा क्षेत्र के राघोपुर में बांध पर हुए तेज कटाव ने आसपास के इलाकों में चिंता बढ़ा दी है। कटाव के कारण कई घरों और कृषि योग्य जमीनों को नुकसान पहुंचा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल लगातार घटनास्थल पर मौजूद रहकर बचाव एवं राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

 

Sponsored Advertisement

कटाव की सूचना मिलते ही सांसद परसों दिन में घटनास्थल पर पहुंचे थे। इसके बाद से वे लगातार दो रातों तक आधी रात के बाद तक मौके पर मौजूद रहे और संबंधित अधिकारियों के साथ कटाव की स्थिति तथा चल रहे बचाव कार्यों का जायजा लेते रहे। सांसद ने मौके पर अधिकारियों से पूरी स्थिति की जानकारी ली और कटाव को रोकने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

 

कटाव की गंभीरता को देखते हुए सांसद अजय कुमार मंडल ने संबंधित विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को बचाव कार्य में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बालू से भरे बोरे, जियो बैग और मेगा बैग डालने का काम चौबीसों घंटे लगातार जारी रखा जाए, ताकि कटाव पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सके और आसपास के घरों एवं जमीनों को और नुकसान से बचाया जा सके।

 

सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बचाव कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और आवश्यक संसाधनों की तत्काल व्यवस्था की जाए। उनका कहना है कि मौजूदा स्थिति में सबसे बड़ी प्राथमिकता प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें जरूरी राहत उपलब्ध कराना है।

 

सांसद अजय कुमार मंडल ने कहा कि प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और उन्हें आवश्यक राहत उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आने तक वे स्वयं मौके पर रहकर बचाव एवं राहत कार्यों की निगरानी करते रहेंगे।

 

इधर, लगातार हो रहे कटाव को देखते हुए स्थानीय लोगों में भी चिंता बनी हुई है। लोगों की नजर अब प्रशासन और बचाव दल द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर टिकी है।

Related Posts

आजादी के 80 साल बाद भी राजखाड़ को पुल का इंतजार, बारिश में जान जोखिम में डालकर नदी पार करते ग्रामीण

बिश्रामपुर। पलामू जिले के बिश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत घासीदाग पंचायत का राजखाड़ गांव आजादी के 80 वर्ष बाद भी मूलभूत सुविधाओं की बाट जोह रहा है। धुरिया नदी और जंगल से…

राघोपुर में भीषण कटाव का जायजा लेने पहुंचे जल संसाधन सचिव और कमिश्नर, राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश

    Sponsored Advertisement भागलपुर: राघोपुर क्षेत्र में गंगा के भीषण कटाव और लगातार हो रहे पलायन के बीच जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर और भागलपुर के कमिश्नर प्रेम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *