फर्जी MLC बनकर अधिकारियों को धमकाता था युवक, पुलिस ने दबोचा

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद में खुद को विधान परिषद सदस्य यानी एमएलसी बताकर सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर दबाव बनाने वाले एक फर्जी व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी सिम कार्ड से अधिकारियों को फोन कर खुद को एमएलसी संजय कुमार यादव बताता था और विभिन्न काम कराने के लिए अनुचित दबाव बनाता था। पुलिस ने आरोपी के पास से धमकी देने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किया है।

 

Sponsored Advertisement

गिरफ्तार आरोपी की पहचान देव थाना क्षेत्र के गुरैया गांव निवासी अर्जुन पांडेय के पुत्र दीनदयाल पांडेय के रूप में की गई है। सदर एसडीपीओ आदित्य कुमार के अनुसार मामले की शुरुआत मंगलवार को हुई, जब देव थाना में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर पप्पू कुमार के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया।

 

फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को एमएलसी संजय कुमार यादव बताते हुए शालिनी कुमारी और दीनदयाल पांडेय का चरित्र प्रमाण पत्र जल्द बनवाने का दबाव बनाया। आरोप है कि काम नहीं होने पर उसने नौकरी से हटवाने की धमकी भी दी।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर ने तत्काल वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तकनीकी शाखा ने संबंधित मोबाइल नंबर की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि जिस सिम कार्ड से कॉल किया गया था, वह ग्रामीण अरुण कुमार यादव के दस्तावेजों के आधार पर जारी किया गया था।

 

पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपी इसी नंबर से पहले कई बीडीओ, एसडीओ और अन्य अधिकारियों को फोन कर चुका था। आसूचना संकलन, ह्यूमन इंटेलिजेंस और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करने की बात पुलिस ने कही है। उसके अनुसार वह अधिकारियों से अपना काम कराने के लिए खुद को एमएलसी बताता था और बात नहीं मानने पर ट्रांसफर कराने या नौकरी से हटवाने की धमकी देता था।

 

इस मामले में देव थाना कांड संख्या 280/26, दिनांक 2 सितंबर 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और इस फर्जी नंबर से अन्य अधिकारियों को किए गए फोन की भी जांच कर रही है।

Related Posts

मदरौनी में कोसी का कहर: मुख्य सड़क पर 5 फीट से ज्यादा पानी, छतों पर शरण लेने को मजबूर ग्रामीण

    Sponsored Advertisement भागलपुर/नवगछिया: नवगछिया के मदरौनी पंचायत में कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले करीब 14 दिनों से कोसी का पानी…

गंगा के भीषण कटाव से राघोपुर में हाहाकार, आंखों के सामने आशियाना उजाड़ने को मजबूर सैकड़ों परिवार

    Sponsored Advertisement भागलपुर: गंगा नदी के भीषण कटाव ने राघोपुर क्षेत्र में तबाही मचा दी है। नदी की तेज धार के कारण जमीन लगातार कटती जा रही है,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *