सहरसा में बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन, 2 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार; 2 देसी पिस्टल और 6 कारतूस बरामद

सहरसा। सहरसा पुलिस को संध्या गश्ती अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। सदर थाना पुलिस ने किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में जुटे दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो देसी पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के बाद पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस अधीक्षक सहरसा के निर्देश पर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बुधवार की संध्या सदर अस्पताल चौकी प्रभारी को गुप्त सूचना मिली कि कुख्यात रोहित कुमार उर्फ हन्नी चौधरी अपने पांच से छह साथियों के साथ नया बाजार स्थित काली मंदिर के पीछे अपने पार्टी कार्यालय में अवैध हथियारों के साथ मौजूद है। सूचना के अनुसार सभी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

 

गुप्त सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी ने तत्काल वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम का गठन कर बताए गए स्थान पर छापेमारी की गई। पुलिस टीम को देखते ही वहां मौजूद लोग भागने का प्रयास करने लगे। हालांकि, पुलिस ने सशस्त्र बल के सहयोग से कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को पकड़ लिया।

 

पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान कार्यालय से दो देसी पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से बरामद हथियारों के संबंध में वैध कागजात की मांग की गई, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

 

गुरुवार को सदर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सदर एसडीपीओ पंकज कुमार सिंह ने पूरे मामले की जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित कुमार उर्फ हन्नी चौधरी, पिता सिवेंद्र भगत, निवासी सपटियाही वार्ड नंबर 12, थाना सदर तथा उत्कर्षराज, पिता राजेश कुमार सिंह, निवासी गंगजला वार्ड नंबर 18/232, थाना सदर के रूप में की गई है।

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर थाना कांड संख्या 1063/26 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस फरार बताए जा रहे अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

 

पुलिस का कहना है कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना को रोका गया है। मामले में आगे की जांच और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

 

रिपोर्ट: इन्ददेव | लोकेशन: सहरसा

Related Posts

राघोपुर में भीषण कटाव का जायजा लेने पहुंचे जल संसाधन सचिव और कमिश्नर, राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश

    Sponsored Advertisement भागलपुर: राघोपुर क्षेत्र में गंगा के भीषण कटाव और लगातार हो रहे पलायन के बीच जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर और भागलपुर के कमिश्नर प्रेम…

गंगा के बढ़ते जलस्तर से भागलपुर में बाढ़ का कहर, 5 हजार आबादी प्रभावित; ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर ग्रामीण

    Sponsored Advertisement भागलपुर: गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से भागलपुर में बाढ़ की स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है। नाथनगर प्रखंड के रत्तीपुर,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *