‘ऑपरेशन तलाश’ में कोसी पुलिस को बड़ी सफलता, 77 गुमशुदा और लापता बच्चों को खोजकर परिजनों से मिलाया

सहरसा: बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर गुमशुदा, लापता एवं अपहृत बच्चों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन तलाश’ के तहत कोसी क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोसी क्षेत्र, सहरसा के नेतृत्व में सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में चलाए जा रहे अभियान के दौरान 20 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक कुल 77 बच्चों को बरामद किया गया है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, सहरसा जिले से 27, सुपौल जिले से 21 और मधेपुरा जिले से 29 गुमशुदा, लापता एवं अपहृत बच्चों को पुलिस ने खोज निकाला। बरामद किए गए बच्चों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय के आदेशानुसार उनके परिजनों अथवा संबंधित विधिक प्राधिकार को विधिवत सौंप दिया गया।

 

बिहार में ‘ऑपरेशन तलाश’ अभियान 20 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य गुमशुदा और अपहृत बच्चों की तलाश कर उन्हें सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाना है। इसके साथ ही मानव तस्करी, बाल श्रम, बच्चों से जुड़े अपराध, अनैतिक गतिविधियों, साइबर अपराध तथा महिला एवं बाल अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना भी इस अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

 

पुलिस ने आम लोगों से भी अभियान में सहयोग करने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी छिपाने के बजाय तत्काल पुलिस या संबंधित विभाग को सूचित करें। पुलिस ने विशेष रूप से अनजान नंबरों से आने वाले फर्जी कॉल और सरकारी नौकरी या अच्छी वेतन वाली नौकरी दिलाने के नाम पर दिए जाने वाले झांसे से सावधान रहने की अपील की है।

 

पुलिस के अनुसार, कई मामलों में सोशल मीडिया और फर्जी कॉल के माध्यम से नाबालिग बच्चों और बच्चियों को बहला-फुसलाकर दूसरे राज्यों में ले जाने की घटनाएं सामने आती हैं। प्रेमजाल में फंसाने, नौकरी का प्रलोभन देने और बेहतर भविष्य का झांसा देकर मानव तस्करी जैसी वारदातों को अंजाम दिया जा सकता है।

 

पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों को अपरिचित लोगों और संदिग्ध ऑनलाइन संपर्कों से सतर्क रहने के लिए जागरूक करने की अपील की है। साथ ही कहा गया है कि किसी बच्चे के गुमशुदा होने या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना या संबंधित विभाग को सूचना दें।

 

कोसी क्षेत्र में ‘ऑपरेशन तलाश’ के तहत 77 बच्चों की सुरक्षित बरामदगी को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Related Posts

सहरसा महिषी रोड पर तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन ने 40 वर्षीय व्यक्ति को मारी टक्कर, मौके पर मौत

सहरसा। बिहार के सहरसा जिले के बनगांव थाना क्षेत्र में महिषी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 40 वर्षीय…

मसौढ़ी में सरकारी शिक्षिका की धारदार हथियार से हत्या, घर के अंदर बेड पर मिला खून से लथपथ शव

मसौढ़ी में सरकारी शिक्षिका की धारदार हथियार से हत्या, घर के अंदर बेड पर मिला खून से लथपथ शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *