राघोपुर में गंगा के भीषण कटाव का सांसद अजय मंडल ने लिया जायजा, बोले- ‘कटावरोधी कार्य में हुआ पैसे का खेल’

 

भागलपुर/नवगछिया: नवगछिया के राघोपुर में गंगा के भीषण कटाव के बीच भागलपुर सांसद अजय मंडल मौके पर पहुंचे और कटाव प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। सांसद ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने के साथ मौके पर मौजूद इंजीनियरों से कटावरोधी कार्यों और अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली।

Sponsored Advertisement

 

निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में सांसद अजय मंडल ने जल संसाधन विभाग और मौके पर काम कर रहे अभियंताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कटावरोधी कार्य में पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है और इसमें सिर्फ पैसे का खेल हुआ है। सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि ठेकेदार को बचाने के लिए भी पैसे का खेल किया गया।

 

अजय मंडल ने कहा कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो विभाग के कई अधिकारी इसकी जद में आ सकते हैं। उन्होंने सरकार से मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

 

सांसद ने कहा कि क्षेत्र की जनता लगातार अधिकारियों के काम नहीं करने और कटावरोधी कार्य में लापरवाही की शिकायत कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस पूरे मामले को सरकार के सामने उठाया जाएगा और जनता की समस्याओं को मजबूती से रखा जाएगा।

 

इधर, राघोपुर में गंगा का कटाव लगातार चिंता बढ़ा रहा है। नदी के तेज बहाव के कारण किनारे की जमीन तेजी से कट रही है। इससे आसपास रहने वाले ग्रामीणों के सामने अपने घर और जमीन को बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। ग्रामीण जल्द प्रभावी कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग कर रहे हैं।

 

निरीक्षण के दौरान सांसद अजय मंडल गंगा के लगातार बढ़ते कटाव को लेकर भावुक भी नजर आए। उन्होंने गंगा मां से अपील करते हुए कहा, “गंगा मां, अब बस करिए। हम आपके शरण में हैं, हमें उबार दीजिए। गलत-सही जो हुआ, उसे माफ कर दीजिए।”

 

सांसद के इस भावुक बयान के बीच अब देखना होगा कि कटाव प्रभावित राघोपुर में प्रशासन और जल संसाधन विभाग की ओर से आगे क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

Related Posts

सहरसा महिषी रोड पर तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन ने 40 वर्षीय व्यक्ति को मारी टक्कर, मौके पर मौत

सहरसा। बिहार के सहरसा जिले के बनगांव थाना क्षेत्र में महिषी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 40 वर्षीय…

मसौढ़ी में सरकारी शिक्षिका की धारदार हथियार से हत्या, घर के अंदर बेड पर मिला खून से लथपथ शव

मसौढ़ी में सरकारी शिक्षिका की धारदार हथियार से हत्या, घर के अंदर बेड पर मिला खून से लथपथ शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *