समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 412 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए कुल 412 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की मात्रा को देखते हुए इसे जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की एक महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग मादक पदार्थ की तस्करी और खरीद-बिक्री में शामिल हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने संबंधित स्थान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान चार लोगों को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समस्तीपुर जिले के मगरदही घाट निवासी मनोज साह, प्रवीण कुमार उर्फ गौतम और अमन कुमार के रूप में की गई है। वहीं, चौथी गिरफ्तार आरोपी बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अतरुआ निवासी बेबी देवी बताई गई हैं।

 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 412 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। इसके बाद सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद ब्राउन शुगर कहां से लाई गई थी और इसे किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था। साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

इस मामले में समस्तीपुर नगर थाना में कांड संख्या 210/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधि-सम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

समस्तीपुर पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस इस मामले से जुड़े नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में भी जांच आगे बढ़ा रही है।

Related Posts

सहरसा में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 4 वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सहरसा: सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के राजा सोनवर्षा में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा…

धनबाद में ई-रिक्शा चालकों का फूटा गुस्सा, ट्रैफिक थाना के पास सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

धनबाद: शहर में ई-रिक्शा चालकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर ट्रैफिक थाना के समीप सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। अचानक सड़क जाम होने से कुछ समय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *