अररिया संग्राम में 551 कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा, सनातन धर्म के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड अंतर्गत अररिया संग्राम पंचायत के तुलापतगंज स्थित बद्रीनाथ महादेव मंदिर प्रांगण से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर भव्य एवं आकर्षक कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में 551 कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया।

 

Sponsored Advertisement

कलश शोभायात्रा के निकलते ही पूरा क्षेत्र भक्ति और आस्था के रंग में रंग गया। श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे सनातन धर्म के जयकारों से आसपास का वातावरण भक्तिमय हो उठा। धार्मिक गीतों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ जुटी रही। स्थानीय लोगों ने श्रद्धापूर्वक शोभायात्रा का स्वागत भी किया।

 

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु शामिल हुए। सिर पर कलश लिए कन्याओं की लंबी कतार ने धार्मिक आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। पूरे रास्ते श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण और भगवान महादेव के जयकारे लगाते नजर आए।

 

आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मी भी सक्रिय नजर आए तथा शोभायात्रा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे।

 

आयोजकों भरत महतो, देवेंद्र, प्रमोद कुशवाहा, शंकर पोद्दार और पप्पू मंडल सहित अन्य लोगों ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं श्रीमद्भागवत कथा के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पहली बार श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा है, जिसको लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह है।

 

आयोजकों के अनुसार, कलश शोभायात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण एवं महादेव के प्रति अपनी गहरी आस्था और श्रद्धा प्रकट की। आगामी दिनों में श्रीमद्भागवत कथा सहित कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस भव्य आयोजन ने पूरे अररिया संग्राम क्षेत्र को आध्यात्मिक और भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया।

Related Posts

सहरसा महिषी रोड पर तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन ने 40 वर्षीय व्यक्ति को मारी टक्कर, मौके पर मौत

सहरसा। बिहार के सहरसा जिले के बनगांव थाना क्षेत्र में महिषी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 40 वर्षीय…

मसौढ़ी में सरकारी शिक्षिका की धारदार हथियार से हत्या, घर के अंदर बेड पर मिला खून से लथपथ शव

मसौढ़ी में सरकारी शिक्षिका की धारदार हथियार से हत्या, घर के अंदर बेड पर मिला खून से लथपथ शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *