राघोपुर में गंगा के भीषण कटाव से बढ़ी चिंता, उपमुख्यमंत्री के आदेश पर विभागीय अधिकारी पहुंचे स्थल पर

भागलपुर। जिले के राघोपुर इलाके में गंगा नदी के तेज कटाव से स्थिति गंभीर बनी हुई है। कई स्थानों पर कटाव के कारण दबाव क्षेत्र बनने की सूचना के बाद विभागीय अधिकारियों और अभियंताओं की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कटाव निरोधक कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

 

Sponsored Advertisement

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि राघोपुर क्षेत्र में गंगा की धारा में अप्रत्याशित बदलाव के कारण कटाव की स्थिति लगातार चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और अभियंता स्थल पर मौजूद हैं तथा कटाव को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

 

उन्होंने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विभागीय सचिव नई दिल्ली में होने वाली बैठक को बीच में ही छोड़कर पटना लौट रहे हैं। सचिव के पटना पहुंचने के बाद आज दोपहर के बाद कटाव प्रभावित स्थल का भी निरीक्षण करने की योजना है। वे स्वयं अपनी निगरानी में चल रहे कटाव निरोधक कार्यों की समीक्षा और अनुश्रवण करेंगे।

 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले बाढ़ के दौरान जिस स्थान पर दबाव का क्षेत्र बना था, वहां विभाग की ओर से ठोस कटाव निरोधक कार्य कराए गए थे। इसके बावजूद गंगा की प्रकृति और धारा में बदलाव के कारण वर्तमान समय में कई जगहों पर फिर से कटाव का दबाव बन रहा है।

 

उन्होंने कहा कि गंगा नदी अपने स्वभाव के अनुसार कभी सतह के नीचे तो कभी ऊपर और अंदर की ओर कटाव करती है। ऐसे में नदी की धारा में हो रहे बदलाव पर लगातार नजर रखी जा रही है। वर्तमान स्थिति संवेदनशील है और इसे नियंत्रित करने के लिए विभागीय स्तर पर लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

 

स्थानीय स्तर पर भी प्रशासन और विभागीय टीम को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों द्वारा कटाव प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का आकलन कर आवश्यकतानुसार तत्काल निरोधक कार्य कराने पर जोर दिया जा रहा है। प्रशासन की प्राथमिकता प्रभावित इलाकों में कटाव के बढ़ते प्रभाव को रोकना और संभावित नुकसान को कम करना है।

Related Posts

सहरसा में 90 दिवसीय एनपी-एनसीडी अभियान शुरू, 10.98 लाख लोगों की होगी स्वास्थ्य स्क्रीनिंग

सहरसा में 90 दिवसीय एनपी-एनसीडी अभियान शुरू, 10.98 लाख लोगों की होगी स्वास्थ्य स्क्रीनिंग

नवादा में दिनदहाड़े गोलीबारी, बाइक सटने के विवाद में युवक की मौत; दो घायल

नवादा में दिनदहाड़े गोलीबारी, बाइक सटने के विवाद में युवक की मौत; दो घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *