पीएम मोदी के ‘मन की बात’ में सम्राट विक्रमादित्य हेमू की चर्चा से रौनियार वैश्य समाज में खुशी की लहर: संतोष गुप्ता

सहरसा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में महान योद्धा एवं भारत के गौरवशाली सम्राट विक्रमादित्य हेमचंद्र, जिन्हें हेमू के नाम से भी जाना जाता है, के ऐतिहासिक योगदान की चर्चा किए जाने पर रौनियार वैश्य समाज में खुशी और उत्साह का माहौल है। समाज के लोगों ने इसे गौरव का विषय बताते हुए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 

Sponsored Advertisement

रौनियार वैश्य समाज की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और समाज से जुड़े लोगों ने प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय मंच से सम्राट विक्रमादित्य हेमू के गौरवशाली इतिहास और योगदान की चर्चा किए जाने पर प्रसन्नता जताई। समाज के लोगों का कहना है कि इस तरह के ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के योगदान को व्यापक स्तर पर याद किया जाना नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

इस अवसर पर बिहार अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मथुरा प्रसाद गुप्ता और रौनियार वैश्य महासभा के प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष आलोक राज ने सहरसा निवासी संतोष गुप्ता को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

 

सम्मान प्राप्त करने के बाद संतोष गुप्ता ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्राट विक्रमादित्य हेमू जैसे महान राष्ट्रनायक की चर्चा राष्ट्रीय मंच पर किया जाना रौनियार वैश्य समाज के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है।

 

संतोष गुप्ता ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य हेमू का इतिहास और उनका योगदान समाज के लिए प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के लोग अपने गौरवशाली इतिहास और पूर्वजों की विरासत को लेकर गर्व महसूस करते हैं। प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम में हेमू के योगदान का उल्लेख किए जाने से देश और विदेश में रहने वाले रौनियार वैश्य समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है।

 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महान ऐतिहासिक व्यक्तित्वों और राष्ट्रनायकों के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलना पूरे समाज के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम के बाद रौनियार वैश्य समाज के लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इस अवसर को ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बताया।

Related Posts

भागलपुर पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का प्रशांत किशोर पर हमला, बोले- ‘एक्सीडेंटल विधायक’, बिहार की आठों सीटों पर जीत का दावा

भागलपुर। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी कोसी स्नातक क्षेत्र चुनाव को लेकर आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल होने भागलपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी…

बिहार पुलिस चालक भर्ती: खाली महिला सीटों पर पुरुष अभ्यर्थियों के चयन की मांग, 40 दिनों से धरने के बाद भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष से मिले अभ्यर्थी

भागलपुर। बिहार पुलिस चालक भर्ती में खाली रह गई महिला आरक्षित सीटों पर सफल पुरुष अभ्यर्थियों के चयन की मांग तेज हो गई है। भागलपुर, मुंगेर समेत बिहार के विभिन्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *