6 साल का आदित्य धरने पर, PM से मिलने की मांग; कानूनी सवालों के बीच चर्चा में आया प्रदर्शन

पटना: बिहार की राजधानी पटना का गर्दनीबाग धरना स्थल इन दिनों एक 6 साल के बच्चे के प्रदर्शन को लेकर चर्चा में है। गया निवासी आदित्य कुमार अपने माता-पिता के साथ धरने पर बैठा है। उसकी मांग है कि प्रधानमंत्री उससे मुलाकात करें, ताकि वह पटना पुलिस के खिलाफ अपनी शिकायत रख सके। इससे पहले आदित्य अपने माता-पिता के साथ बिहार के डीजीपी से भी मिलकर शिकायत कर चुका है।

हाथ में संविधान लेकर धरने पर बैठा बच्चा: आदित्य धरना स्थल पर अंग्रेजी में लिखी भारतीय संविधान की पुस्तक लेकर बैठा है। उसका कहना है कि वह संविधान पढ़ रहा है और अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रहा है। आदित्य का आरोप है कि 25 अगस्त को पेपर लीक के खिलाफ हुए युवाओं के आंदोलन में शामिल होने के बाद पुलिस उसके माता-पिता को थाने ले गई थी, जहां उनके साथ मारपीट की गई।

Sponsored Advertisement

आदित्य ने बताया कि वह पहली कक्षा में पढ़ता है। उसका कहना है कि वह पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन में इसलिए शामिल हुआ, क्योंकि भविष्य में जब वह परीक्षा देगा तो उसे पेपर लीक होने का डर है। फिलहाल धरना स्थल पर ही शिक्षक उसे पढ़ाने के लिए आ रहे हैं।

माता-पिता भी धरने पर: आदित्य के पिता जितेंद्र कुमार दैनिक मजदूरी करते हैं, जबकि मां मुन्नी कुमारी दूसरों के घरों में काम करती हैं। परिवार का कहना है कि 25 अगस्त की घटना से आदित्य काफी दुखी हुआ और उसने खुद धरने पर बैठने का फैसला किया। परिवार का दावा है कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर काफी देर तक थाने में रखा था।

क्या 6 साल का बच्चा दे सकता है धरना? वरिष्ठ अधिवक्ता कौशलेंद्र नारायण सिंह ने इसे अनुचित बताते हुए कहा कि इतनी कम उम्र के बच्चे को राजनीतिक या विरोध प्रदर्शन में शामिल करना कानूनन गंभीर मामला हो सकता है। उन्होंने बाल संरक्षण से जुड़े प्रावधानों का हवाला देते हुए कहा कि जिम्मेदारी माता-पिता और बच्चे को प्रदर्शन में शामिल कराने वाले लोगों की बनती है। ऐसे मामलों में संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई का प्रावधान है।

अब आदित्य की मांग है कि प्रधानमंत्री इस मामले पर संज्ञान लें और उसे मिलने का समय दें।

Related Posts

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ में सम्राट विक्रमादित्य हेमू की चर्चा से रौनियार वैश्य समाज में खुशी की लहर: संतोष गुप्ता

सहरसा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में महान योद्धा एवं भारत के गौरवशाली सम्राट विक्रमादित्य हेमचंद्र, जिन्हें हेमू के नाम से भी जाना जाता है,…

कैमूर पहाड़ी पर मूसलाधार बारिश से गुप्ता धाम में बाढ़, पानी में डूबा मंदिर परिसर और पुल

कैमूर पहाड़ी पर मूसलाधार बारिश से गुप्ता धाम में बाढ़, पानी में डूबा मंदिर परिसर और पुल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *