सहरसा: वार्ड 18 में अधूरी पीसीसी सड़क और नाला निर्माण पर फूटा लोगों का गुस्सा, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

 

सहरसा: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 में पीसीसी सड़क और नाला निर्माण अधूरा रहने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। मुहल्लेवासियों ने निर्माण कार्य की राशि उठाए जाने के बावजूद योजना पूरी नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा को ज्ञापन सौंपा और मामले की जांच कराकर जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।

Sponsored Advertisement

 

स्थानीय निवासियों मनोज कुमार सिंह, गोपाल शाह, भागवत दास, रमन कुमार, शंकर कुमार, शैलेंद्र सिंह, अशोक मिश्रा, कैलू दास, विजय कुमार राय, पंकज कुमार और धीरज सिंह सहित अन्य लोगों ने आवेदन में आरोप लगाया है कि वार्ड संख्या 18 में मनोज कुमार सिंह के घर से राजेंद्र दास के घर तक पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण के लिए 14 लाख 96 हजार 243 रुपये की योजना स्वीकृत की गई थी। लेकिन संवेदक द्वारा मात्र 25 से 30 मीटर तक ही निर्माण कार्य कराए जाने के बाद योजना की पूरी राशि निकाल लिए जाने का आरोप लगाया गया है।

 

मुहल्लेवासियों का कहना है कि योजना का लगभग 25 से 30 प्रतिशत ही काम पूरा हुआ है। इसके बावजूद योजना से संबंधित शिलापट्ट लगाकर उद्घाटन भी कर दिया गया, जबकि बड़ी आबादी के घरों के सामने सड़क और नाला निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया। अधूरे निर्माण के कारण रास्ते में लगातार जलजमाव की समस्या बनी रहती है।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि हल्की बारिश होते ही सड़क पर पानी जमा हो जाता है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। लोगों का आरोप है कि जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, लेकिन नगर निगम की ओर से नियमित रूप से फॉगिंग, कीटनाशक या ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी नहीं कराया जा रहा है।

 

वार्ड के लोगों ने वार्ड पार्षद पर भी क्षेत्र की अनदेखी और भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने नगर आयुक्त से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और अधूरी पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण को जल्द पूरा कराने की मांग की है।

 

इधर, नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने का आश्वासन दिया है। साथ ही तत्काल राहत के लिए जलजमाव वाले स्थान से टैंकर के माध्यम से पानी निकालकर खाली कराया गया है। अब मुहल्लेवासियों की नजर जांच और अधूरे निर्माण कार्य को पूरा कराने की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Related Posts

कैमूर पहाड़ी पर मूसलाधार बारिश से गुप्ता धाम में बाढ़, पानी में डूबा मंदिर परिसर और पुल

कैमूर पहाड़ी पर मूसलाधार बारिश से गुप्ता धाम में बाढ़, पानी में डूबा मंदिर परिसर और पुल

जीतन राम मांझी की तबीयत बिगड़ी, पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती; पार्टी ने कहा- चिंता की कोई बात नहीं

जीतन राम मांझी की तबीयत बिगड़ी, पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती; पार्टी ने कहा- चिंता की कोई बात नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *