नाला में गूंजी ‘मन की बात’, बूथ 197 पर कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम मोदी का 137वां एपिसोड

जामताड़ा : नाला विधानसभा क्षेत्र के बान्दो गांव स्थित बूथ संख्या 197 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। भाजपा जिला महामंत्री अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए।

 

Sponsored Advertisement

रविवार सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर प्रसारित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं, महिला सशक्तिकरण, विज्ञान एवं तकनीक, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।

 

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान पर विशेष जोर देते हुए युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश के हजारों युवा नशे के चंगुल में फंस रहे हैं। प्रधानमंत्री ने युवा क्रिएटर्स से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए गीत, नाटक और अन्य रचनात्मक माध्यम तैयार करने का आह्वान किया।

 

महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने पीएम स्वनिधि योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि योजना के लाभार्थियों में 46 प्रतिशत महिलाएं हैं। इसके माध्यम से लगभग 35 लाख माताएं और बहनें अपना कारोबार आगे बढ़ा रही हैं और आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं।

 

प्रधानमंत्री ने मिशन शक्ति सैट के माध्यम से 108 देशों की करीब 12 हजार छात्राओं को उपग्रह तकनीक से जोड़ने की पहल का भी उल्लेख किया। वहीं, हर घर तिरंगा अभियान की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया गया कि इस अभियान के तहत 8 करोड़ से अधिक लोगों ने सेल्फी अपलोड की।

 

उन्होंने सूर्यपथ तिरंगा अभियान का भी जिक्र किया, जिसके तहत फिजी से लेकर अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को तक तिरंगा फहराकर भारत की एकता और गौरव का संदेश दिया गया। प्रधानमंत्री ने मुंबई के कृष्ण शेषाद्रि द्वारा तैयार भारत राज्य वेबसाइट की भी सराहना की।

 

मौके पर समाजसेवी जनार्दन प्रसाद सिंह, सुभाष सिंह, निरंजन प्रसाद सिंह, राणा प्रताप सिंह, किशोर कुमार सिंह, आनंद सिंह, वीरेंद्र सिंह, आदित्य सिंह तथा प्रिंस कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को समाज के बीच पहुंचाने और जनजागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Posts

जामताड़ा में साइबर पुलिस का शिकंजा: योनो ऐप एक्टिवेट करने के नाम पर ठगी करने वाले 4 शातिर गिरफ्तार

साइबर अपराध की राजधानी के रूप में चर्चित जामताड़ा में साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। साइबर थाना पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र…

दलाबड़ पंचायत के 11 राजस्व गांवों में विशेष ग्राम सभा, जीपीडीपी अभियान 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा

जामताड़ा : नाला प्रखंड क्षेत्र की दलाबड़ ग्राम पंचायत के विभिन्न गांवों में शनिवार को सबकी योजना, सबका विकास (जीपीडीपी) अभियान 2026-27 के तहत विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *