‘डाक पार्सल’ लिखी पिकअप पलटी, सड़क पर बिखरीं करीब 2000 बोतल व्हिस्की; बोतलें लेकर भागे लोग

जामताड़ा। गोबिंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर सीमावर्ती खागा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक शराब लदी पिकअप वैन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से हड़कंप मच गया। धावा और चापुड़िया के बीच हुए इस हादसे के बाद पिकअप में लदी शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और इस दौरान कई लोग सड़क पर बिखरी शराब की बोतलें उठाकर अपने साथ ले गए।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन पर ‘डाक पार्सल’ लिखा हुआ था। बताया जा रहा है कि वाहन में करीब 2000 बोतल ईएल-चैपो व्हिस्की लदी हुई थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शराब की कई बोतलों पर कोई लेबल नहीं लगा था, जिससे शराब के परिवहन को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

 

हादसे के बाद पिकअप वैन का चालक और वाहन में सवार अन्य लोग मौके से फरार हो गए। दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर जेएच 10 सीएफ 2760 बताया गया है। चालक समेत अन्य लोगों के अचानक मौके से फरार होने के कारण मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

 

घटना की सूचना मिलते ही खागा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को कब्जे में लेकर थाना पहुंचाया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब वाहन में लदी शराब की खेप, उसके स्रोत और गंतव्य के साथ-साथ परिवहन से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है।

 

‘डाक पार्सल’ लिखे वाहन में इतनी बड़ी मात्रा में शराब मिलने और बोतलों पर लेबल नहीं होने को लेकर स्थानीय लोगों के बीच भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। चर्चा है कि शराब की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे आखिर किस स्थान तक पहुंचाया जाना था।

 

हालांकि, अब तक यह आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं हो सका है कि बरामद शराब वैध है या अवैध। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वाहन के मालिक, चालक तथा शराब की खेप से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

 

फिलहाल खागा थाना पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शराब की यह बड़ी खेप कहां से आई थी, इसे कहां पहुंचाया जा रहा था और ‘डाक पार्सल’ लिखे वाहन का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था।

रिपोर्ट: संतोष कुमार | लोकेशन: जामताड़ा

Related Posts

महिषी में पूजा के दौरान पोखर में डूबा 9 वर्षीय बालक, तीन घंटे बाद मिला शव; परिवार में मचा कोहराम

सहरसा : जिले के महिषी थाना क्षेत्र में पूजा-अर्चना के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 9 वर्षीय बालक की पोखर में डूबने से मौत हो गई। घटना रविवार सुबह नौकचा…

नाला में गूंजी ‘मन की बात’, बूथ 197 पर कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम मोदी का 137वां एपिसोड

जामताड़ा : नाला विधानसभा क्षेत्र के बान्दो गांव स्थित बूथ संख्या 197 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड का सामूहिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *