बोकारो सेक्टर-12E में क्वार्टर गिरने के बाद बवाल, BSL सिक्योरिटी अधिकारी से मारपीट का आरोप

बोकारो सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के सेक्टर-12E में शुक्रवार सुबह जर्जर BSL क्वार्टर का एक हिस्सा तेज आवाज के साथ गिर गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। जर्जर क्वार्टरों को लेकर पहले से नाराज स्थानीय लोगों का आक्रोश हादसे के बाद और बढ़ गया। लोगों ने BSL प्रबंधन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई।

घटना की सूचना मिलने के बाद BSL के सिक्योरिटी विभाग के अधिकारी मनीष दीपांकर रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मनीष दीपांकर के मुताबिक, मौके पर पहुंचने के बाद आक्रोशित लोगों ने उन्हें कई घंटों तक रोककर रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी दौरान मुकेश सिंह नामक व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट की। भीड़ में शामिल कुछ लोगों द्वारा उन्हें थप्पड़ मारे जाने की बात भी सामने आई है।

Sponsored Advertisement

स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलने पर सेक्टर-12 थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मनीष दीपांकर को भीड़ से बाहर निकालकर थाने पहुंचाया। इसके बाद थाने में उनकी इंजरी कराई गई। बताया जा रहा है कि अधिकारी की ओर से घटना को लेकर लिखित शिकायत देने की तैयारी की जा रही है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद सिटी डीएसपी राजीव रंजन भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, सेक्टर-12E में मौजूद जर्जर BSL क्वार्टरों को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता लंबे समय से सामने आती रही है। क्वार्टरों की खराब स्थिति के कारण कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। शुक्रवार को क्वार्टर का हिस्सा गिरने के बाद लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था और जर्जर आवासों के रखरखाव को लेकर BSL प्रबंधन पर सवाल उठाए।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और लिखित शिकायत का इंतजार है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मारपीट के आरोपों की जांच करेगी। वहीं, हादसे के बाद अब यह भी सवाल उठ रहा है कि BSL प्रबंधन जर्जर क्वार्टरों को लेकर क्या ठोस कदम उठाता है।

Related Posts

भागलपुर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, दो घंटे तक ट्रैक पर पड़ा रहा शव; गांधीधाम एक्सप्रेस भी रुकी

भागलपुर। नाथनगर रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर चंपानगर मुसहरी के पास सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना रेलवे…

भागलपुर में अनाज की बोरियों से लदा पिकअप वैन पलटा, बाल-बाल बचे लोग

भागलपुर। जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में कट्टपुलवा ओवरब्रिज के पास अनाज की बोरियों से लदा एक मालवाहक पिकअप वैन अचानक पलट गया। हादसे में पिकअप वैन में लदा अनाज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *