टॉक्सिक प्री-रिलीज इवेंट में हादसा, स्पीकर स्टैंड गिरने से कई फैंस घायल

हैदराबाद: कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के प्री-रिलीज इवेंट में शनिवार, 22 अगस्त को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब भारी भीड़ के बीच एक स्पीकर स्टैंड गिर गया। हादसा हैदराबाद के मल्ला रेड्डी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुआ। फिल्म की टीम और यश को देखने के लिए बड़ी संख्या में छात्र और फैंस पहुंचे थे।

पुलिस के मुताबिक, कुछ दर्शक बेहतर नजारा देखने के लिए एक ऊंचे डीजे स्पीकर स्टैंड पर चढ़ गए थे। बताया जा रहा है कि कुछ लोग वहां स्टंट भी कर रहे थे। इसी दौरान स्टैंड का संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक गिर पड़ा। हादसे में कुछ लोग ऊंचाई से नीचे गिर गए, जिससे उन्हें चोटें आईं। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

Sponsored Advertisement

घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। मौके पर मौजूद पुलिस, आयोजकों और स्थानीय लोगों ने स्थिति को संभाला। मल्ला रेड्डी ने भी छात्रों को सुरक्षित निकालने में मदद की। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद कार्यक्रम को कुछ समय के लिए रोका गया, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई।

कार्यक्रम के दौरान यश ने तेलुगु दर्शकों का आभार जताते हुए कहा कि ‘केजीएफ’ को मिले प्यार ने उन्हें यह भरोसा दिया कि एक आम इंसान भी बड़े सपने देख सकता है। उन्होंने कहा कि सिनेमा की कोई सीमा या भाषा नहीं होती और भारतीय सिनेमा को दुनिया के नक्शे पर पहचान दिलाने की दिशा में सभी को मिलकर काम करना चाहिए।

यश ने अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर कहा कि यह नया ट्रेंड स्थापित करेगी। उन्होंने युवाओं से फिल्म को बहुत गंभीरता से नहीं लेने की अपील भी की।

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कियारा आडवाणी फीमेल लीड हैं। नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Related Posts

80 साल की उम्र में डॉली पार्टन का निधन, टेलर स्विफ्ट से बियॉन्से तक सितारों ने दी श्रद्धांजलि

80 साल की उम्र में डॉली पार्टन का निधन, टेलर स्विफ्ट से बियॉन्से तक सितारों ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *