सहरसा में लिफ्ट मांगने के बहाने युवक पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर बाइक लूटी



बीपीएससी अभ्यर्थी गंभीर रूप से घायल, सहरसा सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

सहरसा: जिले के बलवाहट थाना क्षेत्र में शनिवार को अपराधियों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसकी बाइक लूट ली। घटना सतरस पुला के पास हुई, जहां लिफ्ट मांगने के बहाने बदमाशों ने युवक को अपना निशाना बनाया। घायल युवक की पहचान घोघसम वार्ड संख्या-5 निवासी प्रिंस कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई है। वह बीपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा है।

परिजनों के अनुसार, प्रिंस कुमार अपने गांव से सीओ कार्यालय की ओर मोटेशन संबंधी कार्य से बाइक से जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात युवक ने हाथ देकर उससे लिफ्ट मांगी। कुछ दूरी तय करने के बाद युवक ने प्रिंस से उसके गंतव्य के बारे में पूछा और अचानक चाकू निकालकर उसकी गर्दन पर हमला कर दिया।

बताया जाता है कि हमले के दौरान पीछे से आए दो अन्य युवक भी मौके पर पहुंच गए और तीनों ने मिलकर प्रिंस को घेर लिया। इसके बाद बदमाश उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल प्रिंस सड़क किनारे गिर पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल वहां उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद परिजनों ने आशंका जताई है कि मामला केवल लूटपाट का नहीं, बल्कि इसके पीछे किसी प्रकार की पुरानी रंजिश भी हो सकती है। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

बलवाहट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

इस घटना ने एक बार फिर जिले में कानून-व्यवस्था और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • Related Posts

    बेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम, एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां; नम आंखों से जलीं दो चिताएं

    सहरसा/सिमरी बख्तियारपुर। सलखुआ प्रखंड के चिड़ैया थाना क्षेत्र की चानन पंचायत स्थित सहुरिया, हनुमान टोला में रविवार को एक हृदय विदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया। राशन कार्ड…

    सुल्तानगंज में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी वारदात की कथित साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *