खुद को CID का DSP बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, कैंसर पीड़िता समेत दर्जनों लोगों से लाखों की ठगी का आरोपी मनोज वर्मा फरार

खुद को सीआईडी का डीएसपी बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर दर्जनों लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी मनोज वर्मा फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मामले में कैंसर पीड़िता महिला सोनम भारती समेत दो महिलाओं ने भागलपुर के इशाकचक और बाईपास थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के मुताबिक, मनोज वर्मा खुद को सीआईडी का डीएसपी बताकर लोगों पर प्रभाव जमाता था और कृषि कॉलेज, एनटीपीसी तथा पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने और पैरवी कराने का झांसा देता था। आरोप है कि इसी भरोसे में उसने कई महिलाओं और पुरुषों से लाखों रुपये लिए। मामला दर्ज होने के बाद कुछ पीड़ितों को पैसे लौटाए जाने की बात भी सामने आई है, लेकिन आरोपी अब भी फरार है।

 

भागलपुर के सीनियर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में पहले बांका थाने में जीरो एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसे बाद में इशाकचक थाना भेजा गया। बाईपास थाने में भी एक मामला दर्ज है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि मनोज वर्मा सीआईडी का डीएसपी नहीं है। स्पेशल ब्रांच से भी इसका सत्यापन कराया गया है। उसके पटना में बिहार पुलिस के एक विभाग में कार्यरत होने की जानकारी मिली है, जहां वह डाक पहुंचाने का काम करता है। पुलिस के अनुसार वह पटना से भी फरार है।

 

भागलपुर स्थित उसके घर पर छापेमारी के दौरान एक लाइसेंसी हथियार बरामद हुआ है। पुलिस अब उसके लाइसेंस को रद्द कराने की कार्रवाई कर रही है।

 

पीड़ित महिलाओं की ओर से मुकदमा लड़ रहे सीनियर एडवोकेट राजीव कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी ने दर्जनों लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। उन्होंने आईजी और एसएसपी से आरोपी के खिलाफ जल्द कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Related Posts

कोचिंग जा रही 10वीं की छात्रा को दरोगा के बेटे ने हथियार दिखाकर ले जाने का आरोप, भाई भी हिरासत में

भागलपुर जिले के सुलतानगंज के स्टेशन रोड में बुधवार दोपहर 10वीं कक्षा की छात्रा को हथियार का भय दिखाकर बाइक से जबरन ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता…

आंखों पर पट्टी बांधकर 105 KM की कांवड़ यात्रा, भोलेनाथ से मांगने नहीं बल्कि धन्यवाद देने निकले संतोष साह

सावन के पावन महीने में भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ गंगा धाम से लेकर झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम तक जाने वाले कच्ची कांवड़िया पथ पर शिवभक्तों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *